
रोहित शर्मा ने किया खास सेलिब्रेशन. (फोटो- PTI)
Rohit Sharma Hundred vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा का रौद्र रूप देखने को मिला. 406 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए रोहित ने सिर्फ 72 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर स्टेडियम में मौजूद फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. सैकड़ा पूरा होते ही मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी, आमतौर पर शांत अंदाज में जश्न मनाने वाले रोहित शर्मा डांस करते हुए नजर आए, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
शतक लगाते ही नाचने लगे रोहित शर्मा
रोहित का यह अनोखा डांस सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह साल 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है. आलोचकों की ओर से बढ़ती उम्र को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच रोहित लगातार बड़ी पारियां खेलकर यह साबित कर रहे हैं कि उनकी भूख और फिटनेस अभी भी टॉप लेवल की है.
Look what it means to the Hitman 🤩👌
🎥 A memorable celebration during a memorable knock 🥳
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/V5h46wVK11
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
सुनील गावस्कर का 39 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
39 साल से ज्यादा की उम्र में यह तूफानी शतक जड़कर रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट का एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो भारतीय धरती पर वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महान सुनील गावस्कर के 1987 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा ने ये पारी 39 साल 153 दिन की उम्र में खेली. इससे पहले सुनील गावस्कर ने 38 साल 113 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था.
लारा को पछाड़ने के करीब हिटमैन
इस शतकीय पारी के साथ ही रोहित शर्मा के इंटरनेशल करियर में कुल 52 शतक हो गए हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की ऑल-टाइम लिस्ट में वो अब वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा (53 शतक) और श्रीलंका के महेला जयवर्धने (54 शतक) के काफी करीब पहुंच गए हैं.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More