
RRB NTPC UG CBT-2 एडमिट कार्ड जारी
RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. CBT-1 में सफल हुए उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है. RRB NTPC UG CBT-2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वो समय रहते हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
रजिस्ट्रेशन नंबर से डाउनलोड करें हॉल टिकट
RRB NTPC UG CBT-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाना होगा. लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. लॉगिन करने के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें.
ऐसे डाउनलोड करें RRB NTPC CBT-2 एडमिट कार्ड
सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें. होमपेज पर CEN 07/2025 के अंडरग्रेजुएट सेक्शन में जाएं. यहां ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट रख लें.
हॉल टिकट में ये डिटेल जरूर जांचें
एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता का नाम, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा की तारीख और केंद्र का पता जैसी जानकारी होगी. किसी तरह की गलती मिलने पर परीक्षा से पहले संबंधित RRB अधिकारियों से संपर्क कर सुधार करवाना चाहिए.
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी?
परीक्षा के दिन कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो ID भी ले जानी होगी. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं. आवेदन के दौरान अपलोड की गई कलर फोटो भी साथ रखें. RRB NTPC UG CBT-2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को होगी.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More