आर आर आर फिल्म के सिंगर काल भैरव रिलेशनशिप में हैं. वे साउथ इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं और कई पैन इंडिया फिल्म में काम कर चुके हैं. उनकी पार्टनर काव्या कल्याणराम ने रिलेशनशिप कन्फर्म की है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय |  Updated on: Aug 31, 2026 7:18 PM IST

Share

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी पैन इंडिया फिल्मों के सिंगर और म्यूजिक कंपोजर काल भैरव ने अपनी रिलेशनशिप कन्फर्म कर दी है. RRR फिल्म से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली और नेशनल अवार्ड भी मिला. अब सिंगर ने अपनी पर्सनल लाइफ में बड़ा कदम उठा लिया है.

1 / 6

काल भैरव ने अपनी पार्टनर और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस काव्या कल्याणराम को अपने घर बुलाया. काव्या ने इस दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सभी इस नए कपल को रिलेशनशिप की बधाइयां दे रहे हैं. दोनों के अफेयर की अफवाहें काफी वक्त से चल रही थीं.

2 / 6

तस्वीरों में दोनों की क्यूट बॉन्डिंग नजर आ रही है. काल भैरव और काव्या कल्याणराम इस दौरान एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं. म्यूजिशियन ने अपनी पार्टनर को घर इनवाइट किया और खुद काव्या ने इस दौरान की तस्वीरें साझा की हैं.

3 / 6

काव्या ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- मैंने अपना येलो पेपर डैजी ढूंढ लिया है. कुछ लोग हमारे जीवन में आते हैं और हमें भगवान के सबसे प्यारे बच्चे होने जैसी फीलिंग देते हैं. जब सही शख्स आपके जीवन में आता है तो आशावादी होना इतना भी बुरा नहीं. मेरे दिनों को उज्जवल करने के लिए और मुझे दुनिया की सबसे लकी गर्ल फील कराने के लिए आपका शुक्रिया.

4 / 6

वहीं काल भैरव ने भी काव्या के बारे में लिखा- काव्या बाबू, आपके साथ वक्त बिताना किसी पहाड़ पर बैठ पानी की भाप को देखने जैसा है. आपके साथ कुछ भी करना किसी वेकेशन पर जाने जैसा लगता है जिसे आप भी नहीं खत्म होते देखना चाहतीं. आपके साथ बात करना मुझे किसी ठंड के सुबह को मेरी पसंदीदा कॉफी पीने जैसा लगता है.

5 / 6

काल भैरव की बात करें तो वे आर आर आर फिल्म के गाने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले एम एम कीरावणी के बेटे हैं. वे खुद देवरा, बाहुबली 1 और 2 समेत आर आर आर जैसी फिल्म के लिए काम कर चुके हैं. उन्हें आर आर आर के ही गाने कोमुरम भीमुडु के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है. वहीं दूसरी तरफ अगर काव्या की बात करें तो 2001 से 2008 तक उन्होंने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया. अब वे 2022 से लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रहीं.

6 / 6

Follow Us