3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है। इसके लिए IDA (इंदौर विकास प्राधिकरण) ने 10 लाख रुपए फीस ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पर सवाल उठाए। पूछा- RSS के पिछले 5 साल में करीब 1000 कार्यक्रम हुए। क्या एक जगह भी फीस जमा हुई?

पटवारी ने कहा कि अंग्रेजों के समय भी आंदोलन और सभाएं होती थीं। तब फीस नहीं लगती थी। उन्होंने पूछा- RSS के इतने कार्यक्रम हुए, सरकार ने उनसे कब और कितने रुपए लिए?

उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए फीस जमा होगी या नहीं। पटवारी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के पहले भी कई नेता आए हैं। लेकिन किसी कार्यक्रम के लिए इतनी फीस जमा नहीं हुई।

इंदौर के रीजनल पार्क के सामने राहुल के कार्यक्रम के लिए डोम बनाया जा रहा है।

इंदौर के रीजनल पार्क के सामने राहुल के कार्यक्रम के लिए डोम बनाया जा रहा है।

पटवारी बोले- ‘मुद्दा राशि का नहीं, संदेश का है’

पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी देश के पहले नेता प्रतिपक्ष नहीं हैं। उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और इंदिरा गांधी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के समय का उदाहरण दिया। कहा कि यहां भाजपा की बैठक हुई थी।

तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अटल जी सहित पूरी पार्टी के नेताओं को घर पर बुलाकर भोजन कराया था। उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी के संस्कार बताया।पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद प्रधानमंत्री के समतुल्य संवैधानिक पद है। पहली बार किसी नेता प्रतिपक्ष के कार्यक्रम के लिए इतनी बड़ी राशि जमा कराई गई है। मुद्दा राशि का नहीं है। मुद्दा उस संदेश का है, जो इससे जा रहा है।

इंदौर में कई जगह राहुल गांधी के कटआउट लगाए गए हैं।

इंदौर में कई जगह राहुल गांधी के कटआउट लगाए गए हैं।

‘10 लाख लिए हैं, ज्यादा मांगेंगे तो भी देंगे’

पटवारी ने कहा कि अभी 10 लाख रुपए लिए गए हैं। इससे ज्यादा राशि मांगी गई तो कांग्रेस देने को तैयार है। पार्टी की प्राथमिकता युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दे उठाना है। पटवारी ने आरोप लगाया कि देश में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आने दी जा रही। युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को भी सामने आने से रोकने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का मकसद फीस या राशि को लेकर विवाद खड़ा करना नहीं है। कांग्रेस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे उठाना है।

MP में 30,650 स्कूल कम होने का दावा

पटवारी ने प्रजेंटेशन के जरिए देश और मध्यप्रदेश की स्कूली शिक्षा की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में 1 लाख से ज्यादा स्कूल घटे। मध्यप्रदेश में 30,650 स्कूल कम हुए। उन्होंने प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक बच्चों का रिटेंशन रेट 32.3% बताया। यानी 100 में करीब 32 बच्चे ही 12वीं तक पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने एकल शिक्षक वाले 2,269 स्कूलों का भी जिक्र किया। इनमें पढ़ने वाले बच्चों की संख्या को चिंता का विषय बताया।

‘युवा आबादी घट रही, सरकार की क्या योजना?’

पटवारी ने कहा कि देश में जन्मदर घट रही है। आने वाले समय में युवा आबादी भी कम होगी। ऐसे में मौजूदा युवा पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार देना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों की कमी और 14 से 18 साल के बच्चों के स्कूल छोड़ने का मुद्दा उठाया। उच्च शिक्षा में सीमित पहुंच पर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंड बचाने की सरकार की क्या कार्ययोजना है? कहा कि केवल विकसित भारत का नैरेटिव बनाने से काम नहीं चलेगा। शिक्षा के आंकड़ों में सुधार दिखना चाहिए।

‘विकास का नहीं, विनाश का दीया’

भाजपा के ‘विकास के दीये’ को लेकर पटवारी ने कहा- “भाजपा कौन से विकास के दीये की बात कर रही है? ये विकास का नहीं, विनाश का दीया है।” उन्होंने कहा कि एमपी में क्या विकास हुआ? सबसे बड़ा बेरोजगार एमपी का नागरिक है। पटवारी ने 70 फीसदी के हैवी करप्शन का दावा किया। कहा कि अगर कहीं है तो मध्यप्रदेश में है। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बालाघाट, छिंदवाड़ा और इंदौर के एमवाय अस्पताल का जिक्र किया। सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों का भी मुद्दा उठाया।

राहुल की टीम दो महीने से कर रही रिसर्च

पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए करीब 50 लोगों की टीम इंदौर पहुंच चुकी है। टीम तय करेगी कि राहुल के साथ मंच पर किन युवा साथियों को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम करीब दो महीने से कार्यक्रम की रणनीति पर काम कर रही थी। शिक्षा व्यवस्था की कमियों को लेकर शोध किया गया है। शिक्षा से संबंधित विषय और आंकड़े टीम की जानकारी में हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • PM के जन्मदिन पर एमपी में जलेंगे 58 लाख दीये: खंडवा में हर गांव को 500 का टारगेट; नीमच में पटवारी हितग्राहियों के घर जलाएंगे दीप

    खंडवा में हर गांव को 500 का टारगेट; नीमच में पटवारी हितग्राहियों के घर जलाएंगे दीप|खंडवा,Khandwa - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अतिथि विद्वानों ने शिवराज को सड़क पर रोका: 2023 का वादा याद दिलाया; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- एक सीएम की घोषणा दूसरे को पूरी करनी चाहिए

    2023 का वादा याद दिलाया; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- एक सीएम की घोषणा दूसरे को पूरी करनी चाहिए|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar1:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • उज्जैन में गूंजा- लाठी-गोली खाएंगे, मंदिर यहीं बनाएंगे: खड़े हनुमान के लिए जुटे श्रद्धालु; बोले- दम है तो दिन में हटाइएगा, हम सीने पर गोली खाएंगे

    खड़े हनुमान के लिए जुटे श्रद्धालु; बोले- दम है तो दिन में हटाइएगा, हम सीने पर गोली खाएंगे|उज्जैन,Ujjain - Dainik Bhaskar1:20
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'निलंबित CSP नेहा सहआरोपी संग पत्नी की तरह रहती थी': सरकारी वकील ने हाईकोर्ट में दावा किया; पहले दोनों एक-दूसरे को पहचानने से मना कर चुके

    0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर