बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास RTO कर्मचारी के कथित दुर्व्यवहार से नाराज ट्रक चालकों ने सड़क पर अपने वाहन खड़े कर नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया।
NH-30 जाम
- Published: 23 Aug 2026, 11:16 AM IST
- Last Updated: 23 Aug 2026, 11:16 AM IST
गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब ट्रक चालकों और RTO कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। RTO कर्मचारी के कथित दुर्व्यवहार से नाराज ट्रक चालकों ने सड़क पर अपने वाहन खड़े कर नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया।
अवैध वसूली और बदसलूकी का आरोप
ट्रक चालकों ने RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने और वाहन चालकों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। चालकों का कहना है कि कथित तौर पर अभद्र व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने विरोध जताया और हाईवे पर वाहनों को खड़ा कर दिया।
बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास RTO कर्मचारी के कथित दुर्व्यवहार से नाराज ट्रक चालकों ने सड़क पर अपने वाहन खड़े कर नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया। @KankerDistrict #NH30 #RTO pic.twitter.com/FNvaZdniuS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 23, 2026
हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार
ट्रकों के सड़क पर खड़े होने से नेशनल हाईवे-30 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास RTO कर्मचारी के कथित दुर्व्यवहार से नाराज ट्रक चालकों ने सड़क पर अपने वाहन खड़े कर नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया। @KankerDistrict #TruckDriverProtest #NH30 pic.twitter.com/MRNqTkRZqg
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 23, 2026
मौके पर पहुंची पुलिस
हाईवे जाम और विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालकों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने और सड़क से वाहन हटवाने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)