Sagar Sharab Death Case Update: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar News) जिले के बंडा (Banda News) और शाहगढ़ विकासखंड के कई गांवों में नकली और जहरीली शराब का मामला (Sagar Sharab Death Case) लगातार गंभीर बना हुआ है। 

स्थानीय स्तर पर करीब 28 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, हालांकि, प्रशासन ने फिलहाल 24 मौतों की पुष्टि की है। कई प्रभावित मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर (Sagar Sharab Death Case Update) शिकंजा कसने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके तहत कार्रवाई को तीन स्तरों पर आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन की टीम घर-घर सर्वे, गांवों में चौपाल और कानूनी कार्रवाई के जरिए मामले की जांच और निगरानी कर रही है।

अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी

बंडा सिविल अस्पताल में शराब पीने से (Sagar Liquor Death Case) प्रभावित मरीजों के पहुंचने का सिलसिला अब पहले की तुलना में कम हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज़ बची ही नहीं।

जहरीली शराब ने प्रदेश के सागर में अनेक लोगों की जान लेकर उन सभी घरों में मातम पहुंचा दिया है। मगर पूरे मध्यप्रदेश को पता है आगे क्या होगा - कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ अधिकारी सस्पेंड होंगे,… https://t.co/Hy3ZuT3jEM

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026

Rahul Gandhi ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी सागर शराब कांड को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार जहरीली दवा, शराब और पानी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसे हादसों के बाद कुछ गिरफ्तारियां, अधिकारियों पर निलंबन और जांच की घोषणाएं होती हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता। उन्होंने जहरीली शराब से प्रभावित परिवारों के प्रति चिंता जताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Sagar Sharab Death Case: सागर के जहरीली शराब कांड में SDM आरती यादव-SDOPप्रदीप वाल्मीकि को हटाया, संजय जैन और रोहित लखारे को बंडा का प्रभार

लेखक