सलमान खान और अर्पिता खान के राखी सेलिब्रेशन की एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखकर ...और पढ़ें

सलमान खान-अर्पिता राखी सेलिब्रेशन/ फोटो- Instagram

सलमान खान-अर्पिता राखी सेलिब्रेशन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सलमान खान को अर्पिता खान ने बांधी राखी

  2. ईसा मसीह की पेंटिंग के सामने हुआ राखी सेलिब्रेशन

  3. वीडियो को इंटरनेट पर 'सबसे सेक्युलर' बताया गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 28 अगस्त को पूरे भारत में धूमधाम से सभी ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बॉलीवुड सितारों ने भी अपने भाई-बहनों को राखी बांधते हुए कई तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। हालांकि, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ध्यान सलमान खान और उनकी छोटी बहन अर्पिता खान की तस्वीरें खींच रही हैं।

ईसा मसीह की पेंटिंग के सामने खड़े होकर बांधी सलमान खान को राखी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कई वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं। इन वीडियो-फोटो में अर्पिता सलमान खान की आरती करने के बाद उन्हें राखी बांध रही हैं।

हालांकि, दोनों भाई-बहन का ये प्यार तो लोगों को पसंद आया ही, लेकिन जिस चीज ने तस्वीरों में सभी का ध्यान खींचा। वह थी दीवार पर बनी ईसा मसीह की बड़ी सी पेंटिंग। इसमें मशहूर 'द लास्ट सपर' की झलक थी। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर अब तक की सबसे सेक्युलर चीज कहा।

Screenshot 2026-08-29 103535

इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुई वीडियो

अर्पिता खान की इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "यह इंटरनेट की अभी तक की सबसे सेक्युलर वीडियो है। एक मुस्लिम लड़की, जिसने हिंदु से शादी की। वह अपने मुस्लिम भाई को राखी बांध रही है, वो भी ईसा मसीह की बैकग्राउंड में लगी तस्वीर के सामने।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सलमान खान ने ईसा मसीह को बैकग्राउंड में रखकर रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है।

This is the most secular video on internet today

A Muslim girl (Arpita Khan) married to a Hindu man (Aayush Sharma) ties a rakhi to her Muslim brother (Salman Khan) while a picture of Jesus is in the background 😭 pic.twitter.com/C1Q4FyQSDC

— Chota Don (@choga_don) August 28, 2026

एक अन्य यूजर ने लिखा, "हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई, सब भाई-भाई का असली मतलब कोई हमेशा बताता है, तो वह सिर्फ सुपरस्टार सलमान खान हैं। एक यूजर इमोशन व्यक्त करते हुए लिखा, "मजाक से हटकर यह वीडियो ही इंडिया को सच में रिप्रेजेंट करता है, जो हम अपने देश को कहते हैं।" सलमान खान और अर्पिता का ये वीडियो फैंस को काफी भावुक कर रहा है।

सलमान खान की आगामी फिल्में

सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभिनेता के पास 2026 में तीन बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक तरफ जहां वो अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि में काम करेंगे। तो वहीं इन दोनों अभिनेता सबसे ज्यादा बिजी पैन इंडिया रिलीज फिल्म मॉन्स्टर में हैं।