Salman Khan Post: सलमान खान ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मरने और डरने की बात कही है. चलिए जानते हैं, उनके इस पोस्ट के बारे में-
Salman Khan Post: सलमान खान ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मरने और डरने की बात कही है. चलिए जानते हैं, उनके इस पोस्ट के बारे में-
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/25/salman-khan-28-2026-07-25-08-46-46.jpg)
Salman Khan Photograph: (Salman Khan (Instagram))
Salman Khan Post: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से सलमान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं और हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने छात्रों के आंदोलन को लेकर पोस्ट किए थे. इन सबके बीच अब एक्टर ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मरने और डरने की बात कही है. चलिए जानते हैं, उनके इस पोस्ट के बारे में-
सलमान खान ने जिम फोटो की शेयर
सलमान खान ने तड़के सुबह 3 बजे सोशल मीडिया पर अपनी जिस की फोटो शेयर (Salman Khan Gym Photo) की है. इसमें एक्टर को बिना शर्ट के देखा जा सकता है. सलमान शीशे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही अपने रिप्ड एब्स और स्ट्रॉन्ग बाइसेप्स भी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. वहीं, उन्होंने सिर पर टावल रखा है और इंटेंस लुक दे रहे हैं. हालांकि एक्टर की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खिंचा है.
सलमान खान ने किस पर निकाली भड़ास?
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- 'सलमान खान डर गया...हम्मम... जो डर गया, वो मर गया.' अब एक्टर का ये कैप्शन पढ़कर फैंस बेहद कन्फ्यूज हो गए हैं और सवाल करने लगे हैं कि आखिर सलमान ने ऐसा कैप्शन क्यों लिखा और वो क्या कहना चाह रहे हैं. वहीं, कुछ का ये भी मानना है कि सलमान खान ने अपने इस कैप्शन से उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, जो उन्हें छात्रों के प्रदर्शन पर बोलने पर ट्रोल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 'आंदोलन का हिंसक रूप लेना दुर्भाग्यपूर्ण, मुझे यकीन सरकार छात्रों को पूरा सपोर्ट करेगी'- सलमान खान
सलमान के पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन
अब जैसे ही सलमान ने ये पोस्ट किया, सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने अपनी राय देनी भी शुरू कर दी है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'टाइगर इज बैक', दूसरे ने लिखा- 'भाई से पंगा नहीं', तीसरे ने लिखा- 'आपका पोस्ट देखकर लोग डर गए होंगे.' वहीं, एक ने तो ये तक कह दिया कि 'भाई की डिक्सनरी में डर नाम का शब्द है ही नहीं.'वहीं एक फैन ने लिखा- 'लगता है कुछ बड़ा होने वाला है.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/25/salman-khan-29-2026-07-25-09-05-34.jpg)
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सलमान खान ने देश में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर पोस्ट किया था. एक्टर ने लिखा था- 'छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, चाहे शिक्षा का सवाल हो या उनकी सुरक्षा का. उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए सभी छात्र अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें.' वहीं, उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अनशन तोड़ने के लिए कहा था. ऐसे में सलमान को काफी ट्रोल किया जा रहा था.
सलमान खान का फिल्मी वर्क फ्रंट
वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म अगले महीने अगस्त में रिलीज की जा सकती है. इसके अलावा सलमान एक्टर वामशी पैदिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन, सलमान खान से लेकर शबाना आजमी और दिलजीत दोसांझ तक कई सितारे आए साथ