सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बताया कि जब वह डेटिंग पीरियड में थे, तो किस बात को लेकर सलमान खान ने उन्हें वॉर्निंग दी थी। ...और पढ़ें

सलमान ने सोनाक्षी-जहीर को किया था वॉर्न/ फोटो- Instagram
HighLights
सोनाक्षी -जहीर ने सलमान से छुपाया था अपना रिश्ता
सलमान खान ने दी थी कपल को वॉर्निंग
2024 में शादी के बंधन में बंधे थे सोनाक्षी-जहीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान ने बॉलीवुड में कई जोड़ियां बनाई हैं। इन्हीं एक जोड़ी में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की भी है, जिनकी पहली मुलाकात दबंग खान की ही एक पार्टी में हुई थी। हाल ही में एक खास बातचीत में जहीर इकबाल ने बताया कि जब सलमान खान को सोनाक्षी और उनके रिश्ते के बारे में पहली बार पता चला था, तो उन्होंने कपल को एक वॉर्निंग दी थी।
दोनों के ब्रेकअप पर सलमान ने बोली थी ये बात
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने डेटिंग के दिनों की एक बेहद ही प्यारी फोटी शेयर की और बताया कि सलमान खान को उनके अफेयर के बारे में तब से पता था, जब उन्होंने ये बात किसी के सामने बताई भी नहीं थी।
उस समय को याद करते हुए जहीर इकबाल ने कहा, "सलमान खान ने हमें उससे पहले ही साथ में देख लिया था, जब हमने उन्हें ये बताया भी नहीं था कि हम रिलेशनशिप में हैं।"

जहीर की बात पूरी होने पर सोनाक्षी ने कहा, "वह बेवकूफ तो हैं नहीं, उन्हें हमारी वाइब से सबकुछ समझ आ गया था। उन्होंने मुझसे कई बार पूछा, लेकिन मैंने बोला ऐसा कुछ नहीं है। फिर सलमान ने मुझे कहा, देखो...एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा। तू यहां से आके रोएगी, वो वहां से आके रोएगा। मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और फिर मुझसे किसी एक की साइड नहीं ली जाएगी।"
2024 में शादी के बंधन में बंधे थे सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्हें ये अंदाजा तब हुआ कि सलमान खान को सबकुछ पता है, जब वह ट्रैकिंग ट्रिप से लौटे थे। उस दौरान सलमान खान ने जहीर इकबाल को बुलाकर कहा, 'दिख रहा है सब'। सोनाक्षी ने बताया कि एक्टर की यह बात सुनकर वह दोनों काफी हैरान थे, क्योंकि तभी उन्हें यह एहसास हुआ कि केमिस्ट्री कभी किसी से नहीं छुपती है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान ने पार्टी में करवाई थी। दोनों ने तकरीबन एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया और 2022 में कपल फिल्म डबल एक्सेल में साथ दिखाई दिया। हालांकि, उनके रिश्ते के बारे में लोगों को हिंट कपल की शादी से कुछ समय पहले ही मिली। 2024 में इंटरफेथ मैरिज को लेकर सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोल भी किया गया था, लेकिन आज वो और जहीर इकबाल फैंस के फेवरेट बॉलीवुड कपल्स में से एक हैं।