Published: Thursday, July 23, 2026, 8:49 [IST]
Salman Khan On Student Protest: बॉलीवुड के सुपरस्टार एक तरफ जहां अपने नए लुक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे, वहीं अब उन्होंने एक स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है कि लोग हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि सलमान खान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। सुपरस्टार ने इस बारे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सलमान खान का रिएक्शन
सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- जो प्रोटेस्ट शांत तरीके से होना था उसने हिंसक रूप ले लिया है और ये देखकर बहुत दुख हुआ। हालांकि ये देखकर खुशी भी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एकसाथ आए हैं। सलमान खान ने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि भविष्य में इंडिया एजुकेशनल हब बनेगा।
पोस्ट पर सलमान खान ने लिखी ऐसी बात
-सलमान खान ने पोस्ट में आगे लिखा है- ये एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। इस आंदोलन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। ये सब देखकर बहुत दुख हो रहा है। जो छात्र और उनके परिवार वाले घायल हुए हैं, उन्हें देखकर मेरा दिल बहुत दुखी है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारे देश के स्टूडेंट एकजुट हुए हैं और उनके पैरेटेंस ने भी उनका साथ दियाहै, ये देखकर मुझे खुशी हुई है।
-भाईजान ने लिखा है- मैं उनके इस कदम की सच में तारीफ करता हूं। स्टूडेंट्स ने ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपने फ्यूचर बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। ये आंदोलन ही सही तरीका है। स्टूडेंट्स ने इसे सही तरीके से किया है। वो बहुत साहसी और बहादुर हैं। एजुकेशन के लिए मोटिवेटेड ये जेनरेशन भारत का नाम रोशन करेगी।
'ये मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशनल सिस्टम के बीच का है'
सलमान खान के अनुसार- ये मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशनल सिस्टम के बीच का है। इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए। सुपरस्टार ने लिखा- हमारे देश के बच्चों को इसका क्रेडिट दिया जाए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार बच्चों को पूरा सपोर्ट देगी और एजुकेशनल सिस्टम को मजबूत करेगी। ये सभी के लिए फायदे स्थिति है।
'मैं इस आंदोलन में स्टूडेंट्स के साथ हूं'
-भाईजान ने आगे लिखा- मैं पॉजिटिव डिसिजन की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं। आप जो भी लोग पढ़ना चाहते हैं उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए। इसे हर साल और फैशनेबल और ट्रेंडी बनना चाहिए। इतना होना चाहिए कि बाहर से लोग आए भारत में पढ़ाई करने और इंडिया एजुकेशनल हब बने।
-आपको बता दें कि सलमान खान के अलावा अनुपम खेर, इमरान खान, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर, प्रकाश राज जैसे स्टार्स भी इस प्रोटेस्ट को पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं और खुलकर अपनी बात कह रहे हैं।