Salman Khan Angry: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का इस वक्त पूरा फोकस अपनी अपकमिंग फिल्म पर है. वो फिलहाल वामसी पेडिपल्ली की पिक्चर का शूट कर रहे हैं, जिसमें उनके अपोजिट नयनतारा हैं. वहीं, अब भी फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है, पर लगातार कास्टिंग की जा रही है. इसी बीच गणपति उत्सव के लिए सलमान खान परिवार के साथ दिखे. जहां उन्होंने गलती से बप्पा की उल्टी आरती की, तो बहन अर्पिता ने टोककर ठीक करवाया था. साथ ही बप्पा का आशीर्वाद लेने दोस्तों के घर पहुंच रहे हैं. जहां से सुपरस्टार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें वो अपने ड्राइवर पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं.

सलमान खान हाल ही में गणपति सेलिब्रेशन के दौरान आशीर्वाद लेने के लिए नेता आशीष शेलार के घर पहुंचे थे. जहां पहुंचते ही फैन्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और फिर वहां से निकलना उनके लिए मुश्किल रहा. पर वो लोगों को हाथ जोड़कर हटने के लिए रिक्वेस्ट करते हुए भी नजर आ रहे थे. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान अपने ड्राइवर को डांटते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच से कार निकालते समय एक फैन को चोट लग गई थी.

क्यों सलमान खान ने अपने ड्राइवर को डांटा?

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सलमान खान की गाड़ी के आसपास भीड़ लगी है और एक्टर की एक झलक पाने का हर कोई इंतजार कर रहा है. जिससे गाड़ी के आगे बढ़ने के लिए बहुत कम जगह बचती है. यहां तक कि उनकी सिक्योरिटी टीम को भी भीड़ को संभालने में मुश्किल होती दिखी. इस अफरातफरी के बीच जैसे ही सलमान के ड्राइवर ने कार आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो चर्चा है कि उनके एक फैन का पैर गाड़ी के नीचे आ गया. जैसे ही वो दर्द से चिल्लाया, तो पैपराजी ने सलमान के ड्राइवर से गाड़ी को पीछे करने के लिए कह दिया.

Salman Bhai looses his cool at the driver after a fan’s foot comes under the car. 🤯🔥

Bhai immediately notices the situation and reacts. 🙏🏼 pic.twitter.com/QecMOSuesK

— Mohammed Sohail ♐ (@ItsSohailM) September 18, 2026

सलमान भी गुस्से में दिखे और ड्राइवर को डांटते हुए उसके हाथ पर मारते हुए नजर आए. जबकि ड्राइवर भी एक्टर को कुछ समझाता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो पर जहां शुरुआत में लोग सलमान खान को ट्रोल कर रहे थे. पर अब कहना है कि उन्होंने एकदम सही कदम उठाया है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button