Published: Wednesday, July 22, 2026, 10:50 [IST]
Salman Khan Brother Sohail Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर सोहेल खान इन दिनों पॉपुलर रिएलिटी शो द एलाइंस (The Alliance) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। वहीं सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने भी इस रिएलिटी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। सालों बाद एक ही छत के नीचे आए इस एक्स पति-पत्नी के जोड़े के बीच की नजदीकियां एक बार फिर चर्चा में हैं।
सोहेल खान ने सीमा सजदेह को लेकर कही ऐसी बात
शो के हालिया एपिसोड में सोहेल खान ने सीमा सजदेह के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। सोहेल खान ने कहा है कि वो अपनी एक्स वाइफ के साथ और ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। उन्होंने कैमरे के सामने ये भी कबूल किया कि वो आज भी सीमा को अपने दिल में रखते हैं।
'हम दोनों इतने करीब आ गए, ऐसा कई सालों से नहीं हुआ'
-शो के हालिया एपिसोड में को-कंटेस्टेंट जैद दरबार से बात करते हुए सोहेल खान ने कहा- सच कहूं तो मैं सीमा के इतने करीब पिछले कई सालों में कभी नहीं आया, जितना ये घर हमें पास ले आया है। हम एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। बाहर हमारी अपनी अलग-अलग जिंदगियां थीं। बच्चे मेरे साथ रहते हैं और वो सीमा से मिलने जाते रहते हैं।
-सोहेल खान ने आगे कहा- तलाक के बाद से मेरी सीमा से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी लेकिन इस घर में आने के बाद हम कम से कम एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हो गए हैं। हम बातें करते हैं, रोज मिलते हैं, एक दूसरे को करीब से देख रहे हैं। मुझे उसकी परवाह है, उसे मेरी परवाह है और ये सच में बहुत खूबसूरत है।
सोहेल ने शो के मेकर्स का जताया आभार
-सोहेल ने 'द एलायंस' शो के मेकर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- अगर हमें पहले बताया जाता तो शायद हम दोनों झिझकते कि क्या हम एक ही कमरे में रह पाएंगे? क्या हम कम्फर्टेबल होंगे लेकिन मेरा इकलौता डर ये था कि खुदा न खास्ता कोई सीमा को कुछ कह न दे। मैं उसके साथ और वक्त बिताना चाहता हूं और एक अपनों की तरह उसकी रक्षा करना चाहता हूं।
-इसी एपिसोड के दौरान सोहेल खान ने सीमा संग अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया था। उन्होंने बताया- सीमा से मेरी पहली मुलाकात दिल्ली में एक शादी के दौरान हुई थी। शुरुआत में सीमा के परिवार को हमारा रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में हमने भागकर शादी कर ली थी लेकिन बाद में जब दोनों के परिवारों ने बैठकर बातचीत की तो एक हफ्ते के अंदर हमारी सामाजिक तौर पर शादी कर दी गई।
शादी के 24 साल बाद हुआ सोहेल-सीमा का तलाक
-आपको बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में घर से भागकर शादी की थी। इस शादी से उनके दो बेटे, निर्वाण और योहान हैं। 24 साल से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि अलग होने के बावजूद दोनों अपने बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। सोहेल खान ने बताया कि सीमा और उन्होंने अपने दोनों बच्चों की खुशी को सबसे ऊपर रखा है।
-आपको बता दें कि सोहेल खान फिलहाल सिंगल हैं लेकिन उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह इस समय विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि सोहेल खान से शादी से पहले सीमा सजदेह की सगाई विक्रम आहूजा से ही हुई थी।