Published: Friday, July 31, 2026, 10:54 [IST]
Salman Khan PRP Treatment: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सुपरस्टार सलमान खान के बारे में कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई उनकी एक मीटिंग की ऐसी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रोड्यूसर ने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते और आराम से बिरयानी खाते हुए अपना हेयर ट्रीटमेंट करवाया था।
सलमान खान को लेकर शैलेंद्र सिंह का शॉकिंग खुलासा
साइरस ब्रोचा से बात करते हुए प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ये घटना कई साल पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले घर पर हुई थी। उस समय वह अक्सर सोमवार की रात को सलमान खान के घर पर जाते थे और साथ खाना खाते और समय बिताते थे।
'सलमान खान आईने के सामने बैठकर खाना खाते हैं'
शैलेंद्र सिंह ने बताया- सलमान खान की एक अजीब आदत थी कि वह आईने के सामने बैठकर खाना खाते थे और अक्सर अपनी परछाई से बातचीत करते थे। प्रोड्यूसर ने कहा- मैं उस दिन गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सलमान खान से मिलने गया था। उन दिनों, हम सोमवार की रात को पार्टी करते थे। वह डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे और आईने में खुद को देख रहे थे। उन्हें आईने में देखकर खाना खाना पसंद है।
सलमान खान बिरयानी खा रहे थे, वो शख्स सिर पर सुई चुभा रहा था
-प्रोड्यूसर ने बताया- सलमान खान के घर के किचन में एक छोटी सी टेबल है जिसके सामने आईना लगा है, इसलिए आप उनके बगल में बैठे होते हैं लेकिन असल में आप आईने के जरिए बात कर रहे होते हैं। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि माहौल तब और भी अजीब हो गया जब एक आदमी मेडिकल का सामान लेकर अंदर आ गया।
-शैलेंद्र सिंह ने आगे कहा- सलमान खान किचन में बैठकर बिरयानी खा रहे थे। सलमान खान को ड्रिंक करने के बाद बिरयानी खाना बहुत पसंद है। तभी अचानक, एक अजीब दिखने वाला आदमी अंदर आया, उसने हाथों में ग्लव्स पहने हुए थे, सुई निकाली और सलमान खान के सिर की स्किन में इंजेक्शन लगाने लगा। मैं ये सब शीशे में देख रहा था और सोच रहा था- आखिर हो क्या रहा है?
-प्रोड्यूसर ने कहा- फिर मैंने खुद ही सलमान खान से पूछा कि ये क्या हो रहा है, तो उन्होंने बहुत ही सिंपल तरीके से जवाब दिया। सलमान खान ने कहा- स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है, भाई। हेयर ट्रीटमेंट करवाते हुए सलमान खान खाना खा रहे थे। पता नहीं वो ऐसा कैसे कर पा रहे थे।
सलमान खान करा रहे थे PRP ट्रीटमेंट
शैलेंद्र सिंह ने आगे बताया- बाद में मुझे पता चला कि सलमान खान PRP (प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा) ट्रीटमेंट करवा रहे थे। ये एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बालों को बढ़ाने के लिए व्यक्ति के अपने ही ब्लड प्लाज्मा का इस्तेमाल किया जाता है। उस समय मुझे नहीं पता था कि ये क्या है। मुझे लगता है कि आजकल हर कोई ऐसा करता है। ऋतिक रोशन ने भी ये ट्रीटमेंट करवाया है। दरअसल जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है और बाल पतले होने लगते हैं, तो आपको ये चीजें करवानी पड़ती हैं।
क्यों टूट गई शैलेंद्र सिंह और सलमान खान की दोस्ती?
-प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आखिर उनकी और सलमान खान की दोस्ती कैसे टूट गई। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वो सलमान खान के पास 'कैप्टन' नाम की एक कमर्शियल फिल्म का ऑफर लेकर गए थे और उनके साथ काम करना चाहते थे लेकिन उस मीटिंग से उन्हें निराशा हुई क्योंकि चर्चा के लिए कई और लोगों को भी बुलाया गया था।
-शैलेंद्र सिंह ने कहा- मुझे सलमान खान की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। उन्होंने मुझे घर पर बुलाकर मेरे साथ सही नहीं किया। इस घटना के बाद ही हमारे बीच दूरियां आ गईं। मैंने सलमान खान से मुलाकातें कम कर दी और ऐसे ही हमारी दोस्ती खत्म हो गई।