Salman Next Film: अब कर्ण बनेंगे सलमान खान? राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म पर आया झन्नाटेदार अपडेट

सलमान खान की अगली फिल्म पर अपडेट

Salman Khan Next Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आखिरी रिलीज ‘सिकंदर’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. उसके बाद एक्टर ने ‘मातृभूमि’ पर काम किया, जो पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से बन रही थी. पर फिल्म में बाद में काफी बदलाव हो गया और फिर नाम भी बदलना पड़ा. खैर, इन सबके बीच अब भी रिलीज डेट को लेकर कुछ भी कंफर्मेशन नहीं मिल पाई है. साथ ही सलमान खान का पूरा-पूरा फोकस वामसी पेडिपल्ली की अगली एक्शन फिल्म पर है. जिसमें उनके अपोजिट नयनतारा काम कर रही हैं. राज एंड डीके की फिल्म से भी उनका नाम जुड़ रहा है. इन सबके बीच ऐसी चर्चा है कि वो कर्ण का रोल करने वाले हैं.

हाल ही में फिल्मफेयर पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि सलमान खान जल्द ही फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अपकमिंग फिल्म में कर्ण का किरदार निभाएंगे. दोनों ने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है. यह किरदार सलमान के लिए काफी चैलेंजिंग होने वाला है. दरअसल महाभारत में अपनी वफादारी, साहस और दुखद जीवन-यात्रा के लिए कर्ण को जाना जाता है. जो कि इस महाकाव्य के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक हैं. अब सलमान खान का इस रोल के लिए नाम सामने आया, तो फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.

सलमान खान निभाएंगे कर्ण का रोल?

इसी रिपोर्ट से जानकारी मिली कि सलमान खान और फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के बीच यह कोलैबोरेशन कंफर्म हो गया है. जिसमें सलमान की स्टार पावर और ओमप्रकाश मेहरा की कहानी कहने का खास अंदाज एक साथ दिखाई देंगे. हालांकि, फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, न ही एक्टर या डायरेक्टर ने इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अबतक किया है. पर क्योंकि मेहरा ने पहले ‘रंग दे बसंती’, ‘दिल्ली-6’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘तूफान’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं, तो फैन्स के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे वक्त से तगड़ा बज था. यहां तक कि अब सलमान खान का नाम जुड़ने से फिल्म चर्चा में बनी हुई है.

दरअसल फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों, प्रोडक्शन के समय और रिलीज की डेट को लेकर अभी जानकारी आना बाकी है. पर क्योंकि महाभारत में कर्ण सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक हैं. उनके पांडवों के साथ उलझे हुए रिश्ते और दुर्योधन के प्रति अटूट वफादारी को दिखाया जाएगा, तो फिल्म को बड़े लेवल पर बनने की पूरी उम्मीद है. देखना होगा कि कब तक फिल्म पर नया और बड़ा अपडेट मिलता है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button