हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'जुरासिक पार्क' में डॉ. एलन ग्रांट का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Sam Neill death, Anupam Kher pays Tribute

हॉलीवुड एक्टर सैम नील का 78 की उम्र में निधन।

  • Published: 13 Jul 2026, 01:56 PM IST
  • Last Updated: 13 Jul 2026, 02:10 PM IST

Sam Neill Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। 'जुरासिक पार्क' में नजर आ चुके मशहूर हॉलीवुड एक्टर सैम नील का 13 जुलाई को अचानक निधन हो गया। सैम की उम्र 78 साल थी। वह 'जुरासिक पार्क' फिल्म सीरीज में डॉ. एलन ग्रांट का यादगार किरदार निभाकर मशहर हुए थे।

कुछ महीनों पहले ही सैम नील कैंसर से जंग जीतकर स्वस्थ हुए थे। उनके अचानक निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सैम नील के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है।

Jurassic Park Actor Sam Neill
Jurassic Park Actor Sam Neill

अभिनेता अनुपम खेर हुए भावुक
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सैम नील के निधन पर दुख जताया है। एक्टर ने अपने एक्स हैंडल पर सैमन नील के साथ मुलाकात की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा- "शानदार सैम नील के गुज़र जाने से बहुत दुख हुआ। मुझे सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में उनसे मिलने का मौका मिला था, और मेरे मन में जो बात सबसे ज़्यादा बसी रही, वह सिर्फ उनका मशहूर एक्टर होना नहीं था, बल्कि उस जाने-पहचाने चेहरे के पीछे छिपा एक गर्मजोशी भरा, नेक और सौम्य इंसान था। मैंने दशकों तक उनके शानदार करियर को देखा और सराहा है।"

DEEPLY SADDENED by the passing of the wonderful #SamNeill . 💔🥹
I had the privilege of meeting him in Sydney, Australia, and what stayed with me was not merely the celebrated actor, but the warm, gracious and gentle human being behind that familiar face.
I had followed and… pic.twitter.com/nVa2AxfBbs

— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 13, 2026

उन्होंने सैम नील की बेहतरीन परफॉर्मेंस को याद करते हुए आगे लिखा-  "उन्होंने अपने हर किरदार में समझदारी, गरिमा और एक अनोखी शांत मज़बूती दिखाई। कुछ एक्टर अपनी परफॉर्मेंस से आपको प्रभावित करते हैं। कुछ इंसान अपनी मौजूदगी से आपके दिल को छू लेते हैं। सैम नील ने ये दोनों ही काम किए। सिनेमा की दुनिया ने एक असाधारण कलाकार खो दिया है, और दुनिया ने एक बेहतरीन इंसान खो दिया है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, प्यारे सैम।"

परिवार ने कहा- यह क्षति अचानक और अप्रत्याशित थी
सैम नील ने 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने परिवार की मौजूदगी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर की है। परिवार की ओर से साझा किए गए बयान में बताया गया कि सैम नील का निधन अचानक हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। हालांकि, उन्होंने हाल ही में ब्लड कैंसर का सफल इलाज कराया था और पूरी तरह कैंसर-मुक्त हो चुके थे।

परिवार ने अपने संदेश में कहा कि सैम ने पूरी गरिमा और शांति के साथ दुनिया को अलविदा कहा। परिवार ने लोगों से इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान करने की भी अपील की है।

कुछ महीने पहले ही कैंसर को दी थी मात
सैम नील पिछले कुछ वर्षों से स्टेज-3 एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नामक दुर्लभ ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। इस साल उन्होंने बताया था कि अत्याधुनिक CAR T-Cell Therapy के बाद वह पूरी तरह कैंसर-मुक्त हो गए हैं। उन्होंने जल्द ही दोबारा काम पर लौटने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर ने फैंस को स्तब्ध कर दिया।

50 साल से अधिक का शानदार करियर, 'जुरासिक पार्क' से जीता दिल
पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में सैम ने कई यादगार किरदार निभाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई।

साल 1993 में निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जुरासिक पार्क' में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाकर सैम नील दुनियाभर में मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने 'जुरासिक पार्क III' और 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' में भी इसी किरदार को दोहराया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

To Sam Neill, you had an amazing career. You did so much. You made an impact.

Nobody else could have played Dr. Alan Grant. You did that.

Rest easy Legend. pic.twitter.com/jHcYZ7qwj5

— 𝙲𝚒𝚗𝚎𝚖𝚊 𝙱𝚞𝚛𝚜𝚝 (@CinemaBurst) July 13, 2026

इन फिल्मों और सीरीज में भी छोड़ी अमिट छाप
'जुरासिक पार्क' के अलावा सैम नील ने 'डेड कैल्म', 'इवेंट होराइजन', 'द हंट फॉर द वाइल्डरपीपल', 'द डिश', 'द ट्यूडर्स' और 'पीकी ब्लाइंडर्स' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।