असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समय रैना ने 10 लाख दान किए। CM हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका धन्यवाद किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर FIR वापस लेने की मांग उठी।

Samay Raina Assam Flood Donation

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाय रैना ने दान किए 10 लाख

  • Published: 09 Aug 2026, 10:24 AM IST
  • Last Updated: 09 Aug 2026, 10:24 AM IST

Samay Raina Assam Flood Donation: असम में बाढ़ ने एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी प्रभावित की है। ऐसे मुश्किल समय में मदद के लिए कई सितारे आगे आए हैं। अब कॉमेडियन समय रैना ने भी राहत कार्यों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख की रकम दी है। खास बात यह है कि उनके इस योगदान के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया पर उनका शुक्रिया अदा किया।

राहत कोष में भेजी रकम

असम के इस कठिन समय में, हमारी राहत कार्यों में योगदान करने के लिए धन्यवाद, समय! https://t.co/NL3MwR2tEx

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 8, 2026

समय रैना ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख ट्रांसफर किए। असम मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर इसकी जानकारी साझा की और उनके योगदान की पुष्टि की। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी समय को धन्यवाद कहा। उन्होंने असम के मुश्किल हालात के बीच राहत प्रयासों में सहयोग देने के लिए कॉमेडियन की सराहना की।

असम में बाढ़ का संकट
असम में इस साल बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर रही है। राज्य के कई हिस्सों में पानी भरने से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। बड़ी संख्या में परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है, जबकि प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि इस साल बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 100 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 1.55 लाख लोग अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं।

समय और असम का पुराना विवाद
समय रैना का नाम असम में इससे पहले एक विवाद के कारण भी सुर्खियों में आया था। साल 2025 में उनके शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड में आपत्तिजनक बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। मामले में असम पुलिस ने समय रैना के अलावा रणवीर इलाहाबादिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। 

CM के पोस्ट पर लोगों के कमेंट
अब एक साल बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा समय के राहत कोष में योगदान की तारीफ किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुराने मामले को फिर चर्चा में ला दिया। मुख्यमंत्री के पोस्ट पर कई लोगों ने समाय के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की अपील की। एक यूजर ने लिखा, "प्लीज समय भाई का केस वापस ले लीजिए सर।" वहीं दूसरे यूजर ने सीधे लिखा, "प्लीज FIR वापस ले लीजिए।"

कई सितारे मदद के लिए आगे आए
असम बाढ़ के बीच सिर्फ समय रैना ही नहीं, बल्कि कई दूसरे सितारों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का योगदान दिया है। वहीं, रणदीप हुड्डा बाढ़ प्रभावित शिवसागर पहुंचे और वहां लोगों से मुलाकात की। भूमि पेडनेकर भी राहत प्रयासों में शामिल होने के लिए असम पहुंची हैं।

यह भी पढ़े- घुटनों तक पानी में उतरे रणदीप हुड्डा, बाढ़ पीड़ितों को हाथ से बांटा राशन, Video देख फैंस ने किया सैल्यूट