
समय के साथ मिस्ट्री गर्लImage Credit source: Social Media
Samay Raina Video: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. इस बार समय को एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया है. समय ने मिस्ट्री गर्ल का हाथ भी थामा हुआ था और उन्हें भीड़ से बचाते नजर आए. समय का मिस्ट्री गर्ल के साथ वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख फैंस भी ये जानने के लिए इच्छुक हैं कि आखिर ये लड़की है कौन? सभी अपने-अपने कयास लगा रहे हैं, लेकिन अब तक मिस्ट्री गर्ल के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया है.
बता दें कि समय रैना का नाम इससे पहले 12वी फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा जा रहा था. हालांकि, अब तक समय ने अपने और मेधा के रिश्ते को लेकर भी कुछ नहीं कहा है. वहीं, अब वो मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें: Dolly Javed On Kushal Tandon: कुशाल टंडन से मांफी क्यों मांगना चाहती हैं डॉली जावेद? क्या अलायंस में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए समय
स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के होस्ट समय रैना मंगलवार रात मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में समय एक जगह से बाहर निकलते ही पैपराजी और फैंस की भीड़ से घिर जाते हैं. भीड़ काफी ज्यादा होने की वजह से समय रैना मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित अपनी कार तक ले जाते नजर आए. इस एक पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया और दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं.
कौन है मिस्ट्री गर्ल?
वीडियो में लड़की ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था, जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह कौन हैं. वहीं, समय रैना या उनकी टीम की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
मेधा शंकर संग डेटिंग की भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
कुछ दिन पहले समय रैना का नाम ’12वी फेल’ अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा गया था. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों एक ही जगह पर साथ देखे गए थे. पोस्ट में यह भी कहा गया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग चलने लगे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं.
हालांकि, समय रैना और मेधा शंकर में से किसी ने भी इन डेटिंग अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुए नए वीडियो के बाद भी दोनों की ओर से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: कौन हैं पामेला सेरेना? लॉक अप 2 में एंट्री के बाद हर तरफ हो रही चर्चा

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More