सैमसंग आज 3 अगस्त को भारत में अपना नया 5G फोन, Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर रहा है। ...और पढ़ें

Samsung का किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग आज यानी 3 अगस्त को भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को कंपनी Samsung Galaxy F70 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने पहले ही फोन के अलग अलग वैरिएंट्स की कीमतें भी कन्फर्म कर दी हैं। साथ ही डिवाइस के कुछ फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। उम्मीद है कि Galaxy F70 Pro 5G, सैमसंग के नए मिड-रेंज ऑप्शन के तौर पर लॉन्च होगा। चलिए पहले कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Galaxy F70 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होने वाली है। जबकि इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। वहीं डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये होगी। Samsung का कहना है कि ये ओरिजिनल ऑफर कीमतें हैं, लेकिन खरीदारों को खास लॉन्च ऑफर भी मिलेगा।
ये हैंडसेट Alpha Black और Aura Green कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को भारत में आज 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह कन्फर्म हो गया है कि यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy F70 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इस प्राइस सेगमेंट के हिसाब से डिस्प्ले की खासियतें काफी प्रीमियम लग रही हैं, क्योंकि ज्यादातर ब्रांड इस रेंज में अब भी HD+ और LCD पैनल ऑफर कर रहे हैं।
इस तरह Galaxy F70 Pro 5G अपने कंपटीटर्स के मुकाबले बेहतर ऑप्शन बन सकता है। कंपनी ने अभी तक सटीक स्नैपड्रैगन चिपसेट के बारे में नहीं बताया है, लेकिन फोन में क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। ये फोन OnePlus N6 जैसे कंपटीटर्स को भी टक्कर देगा।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल सकता है। डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि फ्रंट कैमरे में HDR सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी ऑफर करेगा।
सैमसंग का दावा है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे से ज्यादा YouTube स्ट्रीमिंग, आठ घंटे से ज्यादा गेमिंग या 12 घंटे तक सोशल मीडिया यूज करने की सुविधा दे सकता है।
यह भी पढ़ें- Samsung का 8-इंच डिस्प्ले वाला सबसे पावरफुल फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर