रक्षाबंधन से पहले Samsung Galaxy S26 Ultra पर ₹29,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फ्लैगशिप फोन में प्रीमियम फीचर्स, गैलेक्सी AI टूल्स और शानदार कैमरा सेटअप है।

रक्षाबंधन से पहले Samsung Galaxy S26 Ultra पर डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन आने वाला है और ऐसे में अगर आप भी अपने या अपने भाई-बहन के लिए कोई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो इस वक्त सैमसंग का Galaxy S26 Ultra आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां, फरवरी में लॉन्च हुआ ये अल्ट्रा फोन अभी 29 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
इस फोन में कई प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं, जैसे डिवाइस प्राइवेसी डिस्प्ले से लैस है। साथ ही इसमें Galaxy AI टूल्स, शानदार कैमरा सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस मिल रही है। चलिए इस शानदार डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Samsung Galaxy S26 Ultra पर डिस्काउंट
सैमसंग ने अपने इस फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को इस साल की शुरुआत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब ये फोन विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर सिर्फ 1,24,999 रुपये में मिल रहा है। इसका मतलब है कि फोन पर सीधे 15 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर्स के साथ तो डील और भी शानदार हो जाती है।
खरीदार HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 6,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। रिटेलर कीमत को और कम करने के लिए 8,000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट भी दे रहा है। चेकआउट के वक्त आप कूपन कोड 'OFFER8000' का यूज कर सकते हैं। इस कूपन कोड के साथ फोन को आप काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग फोन में 6.9-इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट भी मिल रहा है। फ्लैगशिप डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 फॉर Galaxy प्रोसेसर भी मिल रहा है।
साथ ही इस फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 5,000 mAh की बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिल रहा है।