Aug 04, 2026 10:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी एक कैमरा हटाने पर विचार कर रही है। इसकी वजह AI की बढ़ती मांग से पैदा हुआ ग्लोबल मेमोरी क्राइसिस और बढ़ती कॉम्पोनेंट लागत बताई जा रही है।

कंपनी अगले फ्लैगशिप फोन से एक कैमरा सेंसर हटा सकती है।
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S27 Ultra लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने आने वाले प्रीमियम फोन में कैमरा सेटअप को छोटा कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि Galaxy S27 Ultra में मौजूदा Ultra मॉडल्स की तुलना में एक कैमरा कम दिया जा सकता है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दुनिया भर में चल रहा ग्लोबल मेमोरी क्राइसिस बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 Ultra में मौजूद 3x टेलीफोटो कैमरा हटाया जा सकता है। कंपनी इसकी जगह 200MP मुख्य कैमरे के हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर और एडवांस्ड डिजिटल जूम टेक पर ज्यादा भरोसा कर सकती है। यानी अलग 3x कैमरे की जरूरत को सॉफ्टवेयर और बड़े सेंसर की मदद से पूरा करने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आखिर क्यों हो रहा है यह बदलाव?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि AI सर्वर और डाटा सेंटर की बढ़ती मांग के चलते DRAM और NAND मेमोरी चिप्स की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इससे स्मार्टफोन कंपनियों के लिए मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ गई है। ऐसे में Samsung अपने फ्लैगशिप फोन की कीमत को नियंत्रित रखने के लिए कुछ हार्डवेयर बदलाव कर सकती है।
क्या इमेज क्वॉलिटी पर असर पड़ेगा?
फिलहाल ऐसा जरूरी नहीं है। आजकल स्मार्टफोन कंपनियां बड़े सेंसर, AI इमेज प्रोसेसिंग और इन-सेंसर क्रॉप टेक की मदद से अलग-अलग फोकल लेंथ उपलब्ध करा रही हैं। अगर Samsung नए फ्लैगशिप फोन से 3x टेलीफोटो कैमरा हटाता है, तो कंपनी 5x पेरिस्कोप कैमरा और 200MP प्राइमरी सेंसर के जरिए बेहतर जूम अनुभव देने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, रियल लाइफ परफॉर्मेंस का पता फोन के लॉन्च और टेस्टिंग के बाद ही चलेगा।
दूसरे अपग्रेड भी हो सकते हैं प्रभावित
कुछ अन्य लीक्स में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy S27 Ultra में नई जेनरेशन की LPDDR6 RAM और UFS 5.0 स्टोरेज भी नहीं मिल सकती। माना जा रहा है कि बढ़ती मेमोरी लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के चलते Samsung कुछ हाई-एंड हार्डवेयर अपग्रेड्स को टाल सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Galaxy S27 Ultra को लेकर सामने आई जानकारी अभी लीक्स और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स पर ही बेस्ड है। Samsung ने कैमरा सेटअप या अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में लॉन्च तक इन जानकारियों में बदलाव होना पूरी तरह संभव है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें