Samsung Galaxy SmartTag 3 का डिजाइन, कलर और संभावित कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। जानें नए Samsung ट्रैकर में क्या बदलाव मिल सकते हैं और कितनी हो सकती है कीमत।

Samsung Galaxy SmartTag 3

Samsung Galaxy SmartTag 3 जल्द होगा लॉन्च: 5 हजार के अंदर हो सकती है कीमत, Apple AirTag को मिलेगी टक्कर।

  • Published: 13 Sep 2026, 01:24 PM IST
  • Last Updated: 13 Sep 2026, 01:24 PM IST

Samsung Galaxy SmartTag 3: सैमसंग के अगले ट्रैकिंग डिवाइस Galaxy SmartTag 3 को लेकर एक नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बार SmartTag के डिजाइन में बदलाव कर सकती है और इसे ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Galaxy SmartTag 2 के लॉन्च के करीब तीन साल बाद सामने आई इस लीक से नए ट्रैकर के संभावित डिजाइन और कीमत की जानकारी मिली है।

हालांकि, सैमसंग ने अभी आधिकारिक तौर पर Galaxy SmartTag 3 की घोषणा नहीं की है। ऐसे में इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च से जुड़ी जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Galaxy SmartTag 3 का डिजाइन हुआ लीक
रिपोर्ट के अनुसार, SammyGuru ने Galaxy SmartTag 3 की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें डिवाइस को अलग-अलग एंगल से देखा जा सकता है। तस्वीरों में ट्रैकर का डिजाइन स्क्वर्कल शेप में नजर आ रहा है, जिसमें किनारे गोल हैं और बीच में एक गोलाकार हिस्सा दिया गया है।

व्हाइट वेरिएंट में बाहरी फ्रेम हल्के रंग का दिखाई देता है, जबकि बीच का हिस्सा ब्रश्ड मेटल फिनिश जैसा नजर आता है। सेंटर सेक्शन के चारों ओर एक उभरी हुई रिंग भी दिखाई दे रही है। लीक तस्वीरों में डिवाइस पर कीरिंग या लैनयार्ड लगाने के लिए कोई होल नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में चाबियों, बैग या अन्य सामान के साथ इसे अटैच करने के लिए अलग केस की जरूरत पड़ सकती है।

ब्लैक और व्हाइट कलर में आ सकता है ट्रैकर
लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy SmartTag 3 को Black और White दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसका ओवरऑल डिजाइन पुराने Galaxy SmartTag से मिलता-जुलता दिखाई देता है, जिसमें भी गोल किनारों वाला स्क्वायर बॉडी और बीच में सर्कुलर सेक्शन था। यह अक्टूबर 2023 में Galaxy SmartTag 2 के लॉन्च के बाद सैमसंग का पहला बड़ा SmartTag अपडेट हो सकता है।

Apple AirTag और Google के ट्रैकर्स को मिलेगी टक्कर
Samsung Galaxy SmartTag 3 की सीधी टक्कर Apple AirTag और Google के Find Hub आधारित ट्रैकर्स से होने की उम्मीद है। हालांकि, नए मॉडल के हार्डवेयर और फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मौजूदा Galaxy SmartTag 2 में Bluetooth Low Energy 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है और इसकी रेंज 120 मीटर तक है। इसमें सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए Ultra-Wideband सपोर्ट भी मौजूद है।

ये भी पढ़े-ः 75 इंच की बड़ी Smart TV लाया Huawei: 4K डिस्प्ले, RGB-MiniLED के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, देखें डिटेल्स

SmartTag 2 में मिलते हैं ये फीचर्स
Galaxy SmartTag 2 Samsung Galaxy स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ काम करता है और इसे SmartThings ऐप के जरिए पेयर किया जाता है। यह Android 9 या इसके बाद के वर्जन वाले Galaxy डिवाइस को सपोर्ट करता है। डिवाइस को IP67 रेटिंग भी मिली है। इसमें NFC आधारित Lost Mode दिया गया है, जिसके जरिए ट्रैकर मिलने पर रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट जानकारी और मैसेज खोजने वाले व्यक्ति के स्मार्टफोन पर दिखाया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Galaxy SmartTag 2 नॉर्मल मोड में 500 दिनों तक और Power Saving Mode में 700 दिनों तक चलने का दावा करता है।

Samsung Galaxy SmartTag 3 की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy SmartTag 3 की यूरोप में कीमत EUR 45.95 यानी करीब 5,100 रुपये हो सकती है। दोनों कलर ऑप्शन की कीमत समान बताई गई है। यह पिछले मॉडल की तुलना में करीब EUR 6 यानी लगभग 700 रुपये ज्यादा हो सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत $29.99 यानी करीब 2,900 रुपये रहने की बात कही गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नए ट्रैकर को दक्षिण कोरिया के National Radio Research Institute से सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। हालांकि, Samsung ने अभी Galaxy SmartTag 3 की कीमत, स्पेसिफिकेशन या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।