Jul 27, 2026 05:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Samsung ने भारत में Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। दोनों स्मार्टवॉच AI हेल्थ फीचर्स, बेहतर बैटरी और एडवांस फिटनेस ट्रैकिंग के साथ आती हैं।

Samsung Galaxy Watch Ultra2 and Galaxy Watch9
Samsung ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टवॉच को बेहतर बैटरी लाइफ, ब्राइट डिस्प्ले और AI बेस्ड हेल्थ फीचर्स के साथ पेश किया है। ये स्मार्टवॉच यूजर्स की नींद, एक्टिविटी, हार्ट हेल्थ और रिकवरी से जुड़े डेटा को ट्रैक कर पर्सनलाइज्ड हेल्थ सजेशंस देने में मदद करेंगे।
सम्बंधित सुझाव
Samsung Galaxy Watch Ultra2 को खासतौर पर आउटडोर एक्टिविटी और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें नया Trail Run फीचर दिया गया है, जो रनिंग के दौरान ऊंचाई, चढ़ाई और रास्ते से जुड़ी जानकारी ट्रैक करता है। वहीं Nutrition Alert फीचर पसीने की कमी और शरीर के वजन के आधार पर हाइड्रेशन की जरूरत का अनुमान लगाता है।
यूजर्स को मिलते हैं ये एडवांस्ड फीचर्स
Galaxy Watch Ultra2 में डाइविंग सपोर्ट भी मिलता है। यह IP69K रेटिंग, 10 ATM वॉटर रेजिस्टेंस और EN13319 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। स्मार्टवॉच पानी के अंदर डेप्थ, डाइव टाइम और वॉटर टेम्परेचर जैसी जानकारी रिकॉर्ड कर सकती है। इसमें 800mAh बैटरी दी गई है, जो पिछली Ultra मॉडल की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा क्षमता वाली है। इसमें Qualcomm Snapdragon Elite प्लेटफॉर्म और 5000 nits तक ब्राइट डिस्प्ले मिलता है।
कंपनी ने टाइटेनियम बॉडी को बरकरार रखते हुए डिजाइन को 12 प्रतिशत पतला बनाया है। यह 47mm साइज में Titanium Silver और Titanium Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
सम्बंधित सुझाव
Galaxy Watch9 में हेल्थ और कम्फर्ट पर फोकस
वहीं, Galaxy Watch9 को रोजाना इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें एल्यूमिनियम केस, बेहतर फिट और सॉफ्ट टच बैंड दिए गए हैं, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आसान होगा। यह स्मार्टवॉच Snapdragon Elite प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इसके 40mm मॉडल में 390mAh और 44mm मॉडल में 445mAh बैटरी दी गई है। इसका डिस्प्ले 3000 nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
Galaxy Watch9 में AI बेस्ड हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें Vitals फीचर नींद के दौरान हेल्थ बेसलाइन को मॉनिटर करता है, जबकि Heart Health Score कार्डियोवस्कुलर हेल्थ की जानकारी देता है। इसके अलावा Daily Cardio Load, Fitness Index और Hearing फीचर भी दिए गए हैं।
कीमत और खास ऑफर्स
भारत में Samsung Galaxy Watch Ultra2 की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। वहीं Galaxy Watch9 का 40mm Bluetooth मॉडल 37,999 रुपये, 40mm LTE मॉडल 41,999 रुपये, 44mm Bluetooth मॉडल 40,999 रुपये और 44mm LTE मॉडल 44,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 9,500 रुपये तक की छूट; 1,500 रुपये तक के रिडीमेबल कूपन, 3,500 रुपये तक का अपग्रेड डिस्काउंट और 3,500 रुपये तक के बैंक कैशबैक के साथ मिलेगी। इसके अलावा 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 0 प्रतिशत डाउन पेमेंट का विकल्प भी दिया जा रहा है।
Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 के प्री-ऑर्डर 22 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जबकि इनकी सेल 7 अगस्त से शुरू होगी। Samsung.com से खरीदने वाले ग्राहकों को Samsung Care+ के तहत शुरुआती तीन महीने की मुफ्त कवरेज भी मिलेगी।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें