Time Published: Friday, August 7, 2026, 15:42 [IST]

IRCTC Sapt Jyotirlinga Mahayatra: भगवान शिव के भक्तों के लिए IRCTC ने 'सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा' की घोषणा की है। यह यात्रा भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक होगी। 11 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु 7 ज्योतिर्लिंगों के साथ कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करेंगे। ट्रेन दिल्ली सफदरजंग से रवाना होगी और मथुरा, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और भोपाल से भी यात्री इसमें सवार हो सकेंगे।

पैकेज में ट्रेन यात्रा, 3-स्टार होटल में ठहरना, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण, एसी वाहन, ट्रैवल इंश्योरेंस और IRCTC टूर मैनेजर की सुविधा शामिल है। भारतीय रेलवे की करीब 33% रियायत भी पैकेज में पहले से शामिल है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे।

IRCTC Sapt Jyotirlinga Mahayatra

ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ इन प्रमुख जगहों को घुमने का मौका मिलेगा-

  • उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल कॉरिडोर, राम घाट
  • ओंकारेश्वर: ओंकारेश्वर मंदिर
  • द्वारका: द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मिणी देवी मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बेट द्वारका
  • सोमनाथ: सोमनाथ मंदिर, सोमनाथ बीच, भालका तीर्थ
  • पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
  • छत्रपति संभाजीनगर: एलोरा का कैलाश मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर), घृष्णेश्वर मंदिर
  • नासिक: त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी

ये भी पढ़ें: Jagannath Chalisa: 'नाम लेते ही आपका मिटे कष्ट संताप', जगन्नाथ चालीसा बिना अधूरी है रथ यात्रा

ट्रेन का रूट

ट्रेन का रूट होगा- दिल्ली सफदरजंग → उज्जैन → महू → द्वारका → ओखा → वेरावल → खड़की जंक्शन → छत्रपति संभाजीनगर → नासिक रोड → दिल्ली सफदरजंग।

ट्रेन में कुल 150 यात्रियों के लिए व्यवस्था होगी। इसमें सुपीरियर AC-I (कूपे/कैबिन), डीलक्स AC-II और कंफर्ट AC-III श्रेणियां उपलब्ध रहेंगी।

कितना है किराया?

श्रेणी सिंगल डबल ट्रिपल बच्चा (5-11 वर्ष)
सुपीरियर AC-I ₹1,34,255 ₹1,19,425 ₹1,17,305 ₹1,09,910
डीलक्स AC-II ₹1,24,755 ₹1,09,925 ₹1,07,805 ₹1,00,410
कंफर्ट AC-III ₹1,05,760 ₹90,930 ₹88,810 ₹81,415

सबसे कम किराया ₹88,810 (ट्रिपल शेयरिंग, AC-III) और सबसे अधिक ₹1,34,255 (सिंगल शेयरिंग, सुपीरियर AC-I) है।

टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन

बुकिंग IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

कैंसिलेशन नियम:

  • 15 दिन या उससे पहले: ₹250 प्रति यात्री
  • 8-14 दिन पहले: 25% कटौती
  • 4-7 दिन पहले: 50% कटौती
  • 4 दिन से कम: 100% राशि कटेगी

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा में कृष्ण के साथ क्यों नहीं होती रुक्मिणी या राधा? क्या है कथा?

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range