मशहूर अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से किया था रेप, Actor Saurav Gurjar arrested for allegedly harassing woman
Jija Raped Sali. Image Source- IBC24
Modified Date: September 21, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: September 20, 2026 9:43 pm IST
हैदराबादः Saurabh Gurjar Arrested अभिनेता एवं पहलवान सौरव गुर्जर को कथित तौर पर विवाह का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला ने अगस्त में गाचीबोवली थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि वह पांच साल से अधिक समय से सौरव के साथ रिश्ते में थी। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि सौरव ने उससे विवाह करने का वादा किया था, लेकिन बाद में ‘‘धोखा दिया और शारीरिक एवं यौन उत्पीड़न किया।’’
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सौरव के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और उसे 18 सितंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लेकर हैदराबाद लाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे गिरफ्तार करके यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ अमेरिका और भारत में अलग-अलग स्थानों पर रहा और इस दौरान उसके भविष्य एवं विवाह को लेकर उसे आश्वासन देता रहा।
महिला को इस बात का दिया झांसा
Saurabh Gurjar Arrested: अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि जब आरोपी अमेरिका में था, तब उसने उससे कहा था कि दोनों को भारत में बसकर अपने कारोबार में साथ काम करना चाहिए। अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उस पर भरोसा करते हुए उसने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी और उसके साथ रहने के इरादे से अलग-अलग स्थानों पर गई। अधिकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के व्यवहार के कारण उसे मानसिक उत्पीड़न, भावनात्मक परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक फिर उसके साथ रहा, जिसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि बाद में सौरव ने उसे हैदराबाद जाने में मदद की, लेकिन फिर अपने वादे पूरे नहीं किए, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।
- Russia Ukraine War: रूस पर कहर बनकर टूटा यूक्रेन! एक रात में ही मॉस्को के अंदर दागे 2 हजार ड्रोन, यहां देखिए युद्ध की भयावह तस्वीरें
- 3 Whatsapp Accounts on iPhone: आईफोन में अब नहीं पड़ेगी दूसरे फोन की जरूरत! एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से मैनेज
- Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?
- Bigg Boss Throwback: बिग बॉस के लिए नोरा ने रखी थी ये शर्त, अब जाकर हुआ ये बड़ा खुलासा!
- Kitni Coffee Peena Theek Hai: कहीं आप सुस्ती भगाने के चक्कर में ज्यादा कॉफी तो नहीं पी रहे? रोज कितने कप पीना ठीक, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां
- India vs Bangladesh Semi Final Highlights: शेफाली के तूफानी शतक के बाद इन गेंदबाजों ने किया कमाल, टीम इंडिया की फाइनल में धमाकेदार एंट्री
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Actor Saurav Gurjar arrested for allegedly harassing woman
advertisement will close in 10 seconds ×