Updated On: Aug 01, 2026 | 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Sawan 2026 Shivling Puja: सावन 2026 के पहले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। जानिए वे 5 शुभ चीजें, जिन्हें पहले सावन सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाना अत्यंत फलदायी माना गया है।

शिवलिंग पूजा (सौ.AI )
विस्तार
First Sawan Monday: इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। सावन के महीने में शिव पूजन के लिए सोमवार के दिन को बेहद खास माना जाता है, खासकर सावन के पहले सोमवार को। इस दिन शिवभक्त विधिवत रूप से शिवजी की पूजा- अर्चना के साथ ही भोलेनाथ की प्रिय चीजों को शिवलिंग पर अर्पित भी करते है।
कहा जाता है कि, ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों को अर्पित करने से आपकी सोई किस्मत जाग सकती है और सफलता मिलती है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में आपको जानकारी देंगे।
सावन के पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त (3 अगस्त 2026)
पूजन मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:19 से 5:01 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक
प्रदोष काल सायं 6:26 से 7:56 बजे तक
सम्बंधित ख़बरें
सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें
-
गंगाजल एवं शुद्ध जल चढ़ाए
सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर तांबे के लोटे से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
-
भांग-धतूरा चढ़ाए
भगवान शिव को सावन के पहले दिन आपको भांग और धतूरा अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने से बंधनों से आप मुक्त होते हैं। साथ ही भांग-धतूरा शिवलिंग पर चढ़ाकर आप अपनी बुराईयों को त्यागते हैं और सत्य के पथ पर अग्रसर होते हैं।
-
बेलपत्र अर्पित करें
भगवान शिव को बेलपत्र भी अत्यंत प्रिय है। सोमवार के दिन 11 या 21 अखंड बेलपत्र चढ़ाएं. ध्यान रखें कि बेलपत्र की चिकनी सतह शिवलिंग की ओर रहे।
-
अक्षत चढ़ाए
शिवपूजा में बिना टूटे हुए स्वच्छ अक्षत अर्पित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इसलिए सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाना न भूलें।
ये भी पढ़ें- रुद्राभिषेक में शृंगी का क्या है रहस्यमयी महत्व? शिव पुराण से जानिए क्यों इससे जल चढ़ाना माना जाता है शुभ
-
भस्म से अभिषेक करें
भोलेनाथ अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं जोकि नश्वरता, वैराग्य और अहंकार के नाश का प्रतीक है। इसलिए सावन के पहले सोमवार पर आपको भी शिवलिंग का भस्म से अभिषेक करना चाहिए।
ऐसा करने से शिवजी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। हालांकि, इस बात का ख्याल रखें कि भस्म किसी पवित्र जगह से ही आप लाएं। भस्म शिवलिंग पर अर्पित करने के साथ ही आपको भस्म का तिलक भी लगाना चाहिए।
-
दूध-दही भी अर्पित करें
भगवान शिव को सावन के पहले सोमवार के दिन आपको दूध-दही भी अर्पित करना चाहिए। इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने से आपको पारिवारिक और सांसारिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही रोग-दोष से भी आपको मुक्ति मिल सकती है और जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। सफलता के द्वार शिवलिंग पर दूध-दही अर्पित करने से खुल सकते हैं।
