16

Image Credit : Getty
जानें सावन 2026 की पूरी डिटेल...
Sawan Somwar 2026 List-Date: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू पंचांग में भी 12 महीने होते हैं। इन 12 में से पांचवें महीने का नाम श्रावण है, जिसे सावन भी कहते हैं। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत अधिक विशेष माना गया है। इस महीने में महादेव की पूजा का खास महत्व माना गया है। यही कारण है कि सावन में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। शिवजी की कृपा पाने के लिए भक्त सावन सोमवार को विशेष पूजा भी करते हैं। आगे जानिए सावन 2026 कब से शुरू होगा, पहला सोमवार कब है और इस दिन के शुभ मुहूर्त की डिटेल…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
26
Image Credit : Getty
कब से शुरू होगा सावन 2026?
आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अगले दिन से सावन मास की शुरूआत होती है। इस बार सावन मास की शुरूआत 30 जुलाई, गुरुवार से होगी। पंचांग के अनुसार इस बार सावन मास पूरे 30 दिन का रहेगा यानी किसी भी तिथि का क्षय इस महीने में नही होगा। भक्त पूरे मास में भगवान की आराधना कर पाएंगे। सावन मास का समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा।
36
Image Credit : Getty
कब है सावन 2026 का पहला सोमवार?
46
Image Credit : Getty
3 अगस्त 2026 सावन सोमवार शुभ मुहूर्त
56
Image Credit : Getty
सावन सोमवार का महत्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को सावन मास अति प्रिय है। इसलिए इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। इसी तरह सोमवार के स्वामी भी महादेव ही हैं। यही कारण है कि सावन में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए उपाय, पूजा, मंत्र जाप आदि का कईं गुना फल भक्तों को मिलता है।
66
Image Credit : Getty
सावन 2026 सोमवार लिस्ट
इस बार सावन में 4 सोमवार आएंगे। ये सभी अगस्त महीने में ही रहेंगे। पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को होने के बाद अन्य सोमवार की डेट इस प्रकार है-
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।