बॉलीवुड
- Authored by: राहुल शर्मा
- Updated Jul 21, 2026, 08:16 PM IST
21 जुलाई की सुबह से ही बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद उनकी तबियत को लेकर फैंस चिंतित हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने वायरल पोस्ट पर सफाई जारी की है।
![]()
SCOOP: "मैं ठीक हूं...", सर्जरी पर Amitabh Bachchan ने दी सफाई
Amitabh Bachchan Health: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अमिताभ बच्चन की हेल्थ कैसी है, ये सवाल हर कोई सुबह से पूछ रहा है। अगर आप भी बिग बी का पोस्ट देखने के बाद उनकी हेल्थ की चिंता कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। असल में बिग बी ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं और उनके पोस्ट को गलत तरह से देखा गया। उन्होंने पोस्ट में अपनी बात नहीं की थी बल्कि वो अर्जेंटीना के बारे में इशारा कर रहे थे लेकिन लोगों ने ये समझ लिया कि वो आईसीयू में हैं।
Amitabh Bachchan ने दी हेल्थ पर सफाई
वैरायटी इंडिया के साथ बिग बी ने एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उनकी ना तो सर्जरी हो रही है और ना ही वो आईसीयू में हैं। बिग बी के अनुसार, "मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मैं किसी सर्जरी से नहीं गुजर रहा हूं। मेरे पोस्ट का लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया था। मैं बस एक उदाहरण के माध्यम से ये बता रहा था कि जब सर्जरी होती है या फिर आप आईसीयू में होते हो तो आपको बहुत दर्दनाक सिचुएशन से गुजरना पड़ता है। इसी तरह से जब चैम्पियन हारते हैं तो उन्हें भी दर्द झेलना पड़ता है। मैं पोस्ट में अर्जेंटीना की बात कर रहा था लेकिन लोगों ने उसे मुझसे जोड़कर देख लिया। मैसी एक चैम्पियन हैं जो हार गए, मैं उनकी बात कर रहा था लेकिन लोगों ने समझा कि मैं अपनी बात कर रहा हूं।"
बता दें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के सबसे उम्रदराज और एक्टिव कलाकार हैं, जो लगभग हर बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होते हैं। बिग बी की खास बात ये है कि वो इस उम्र में भी नया करने की सोचते हैं और दर्शकों को उत्साहित रखते हैं। यही कारण है कि फैंस आज भी उनका इतना ख्याल रखते हैं और उनके बारे में चिंता करते हैं।
![]()
राहुल शर्माauthor
राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article