Scooter Sales: भारतीय बाजार में स्कूटर्स की मांग लगातार बनी हुई है। बीते महीने भी होंड एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।

Top 5 Scooters

टॉप 5 स्कूटर की रही सबसे ज्यादा डिमांड

  • Published: 16 Aug 2026, 10:29 PM IST
  • Last Updated: 16 Aug 2026, 10:29 PM IST

Scooter Sales: भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है, जिसमें स्कूटर्स की बड़ी हिस्सेदारी रहती है। हालिया बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने भी कुछ स्कूटर्स की मांग सबसे ज्यादा रही। टॉप-5 की सूची में Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन-सा स्कूटर कितनी बिक्री के साथ इस लिस्ट में शामिल हुआ।

पहले नंबर पर होंडा एक्टिवा
होंडा एक्टिवा एक बार फिर भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। बीते महीने इसकी 2.06 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में करीब 2.37 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी बिक्री में गिरावट के बावजूद एक्टिवा ने टॉप पोजिशन बरकरार रखी।

दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर
टीवीएस जुपिटर ने इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। बीते महीने इसकी 1.48 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। वहीं, पिछले साल इसी अवधि में जुपिटर की करीब 1.25 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

तीसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस
सुजुकी एक्सेस भी भारतीय बाजार में मजबूत मांग बनाए हुए है। बीते महीने इसकी 82 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इसकी 68 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची थीं। बिक्री में बढ़ोतरी के साथ एक्सेस ने टॉप-3 में अपनी जगह बनाई।

चौथे नंबर पर टीवीएस एनटॉर्क
टीवीएस एनटॉर्क इस सूची में चौथे स्थान पर रहा। बीते महीने इसकी करीब 38 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा लगभग 26 हजार यूनिट्स था। इस तरह एनटॉर्क की बिक्री में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी देखने को मिली।

टॉप-5 में सुजुकी बर्गमैन
सुजुकी बर्गमैन ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। बीते महीने इसकी 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, पिछले साल इसी अवधि में बर्गमैन की बिक्री 23 हजार से ज्यादा यूनिट्स रही थी। बिक्री में बढ़ोतरी के साथ यह स्कूटर टॉप-5 में शामिल होने में सफल रहा।

(मंजू कुमारी)