Scorpio N vs Creta: स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और क्रेटा भारत में काफी लोकप्रिय SUVs हैं। दोनों ही गाड़ियों में अलग-अलग इंजन विकल्प और शानदार फीचर्स देखने ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में महिंद्रा Scorpio N Facelift को हाल ही में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपए है। वहीं, 10.90 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होने वाली Hyundai Creta से इसका कड़ा मुकाबला है। हालांकि, शुरुआती कीमत में Creta पर फायदा है लेकिन दोनों SUV के मिड और टॉप-स्पेक ट्रिम्स के बीच कड़ी टक्कर है।

वेरिएंट और कीमतें

Mahindra Scorpio N Facelift के बेस-स्पेक पेट्रोल ट्रिम की कीमत 13.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जबकि पेट्रोल इंजन वाले टॉप-स्पेक ट्रिम की कीमत 23.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। आप नीचे दी गई टेबल में N Facelit के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत देख सकते हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift 2026 Petrol Variant-Wise Ex-Showroom Prices

Variant

Rear-wheel Drive Manual

Rear-Wheel Drive Automatic

Z2

Rs 13.69 Lakh

Z4

Rs 15.57 Lakh

Rs 17.16 Lakh

Z6

Z8S

Rs 17.79 Lakh

Rs 19.26 Lakh

Z8

Z8T

Rs 20.38 Lakh

Rs 21.75 Lakh

Z8L 7-Seater

Rs 21.31 Lakh

Rs 22.87 Lakh

Z8L 6-Seater

Rs 21.69 Lakh

Rs 23.05 Lakh

Hyundai Creta Petrol कीमतें

Scorpio N Facelift के बड़े 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की तुलना में Hyundai में छोटे 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, Creta में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो Scorpio N Facelfift में नहीं है। टर्बो-पेट्रोल वाली Creta सिर्फ 2 वेरिएंट में आती है- King और King DT। पहले वाली की कीमत 19.91 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जबकि दूसरे की कीमत 20.06 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

N Facelift डीजल वेरिएंट और कीमतें

Mahindra Scorpio N Facelift डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध है। जहां स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट डीजल के बेस-स्पेक ट्रिम की कीमत 14.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है वहीं टॉप-स्पेक ट्रिम की कीमत 24.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यहां टेबल में वेरिएंट के अनुसार कीमतें दी गई हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift 2026 Diesel Variant-Wise Ex-Showroom Prices

Variant

Rear Wheel-Drive (MT/AT)

4WD (MT/AT)

Z2

Rs 14.19 Lakh/—

Z4

Rs 16.12 Lakh/Rs 17.68 Lakh

Rs 18.03 Lakh/—

Z6

Rs 17.17 Lakh/Rs 18.82 Lakh

Z8S

Rs 18.79 Lakh/Rs 19.89 Lakh

Z8

Rs 19.86 Lakh/Rs 21.41 Lakh

Z8T

Rs 20.65 Lakh/Rs 22.25 Lakh

Rs 22.86 Lakh/Rs 24.39 Lakh

Z8L 7-Seater

Rs 21.99 Lakh/Rs 23.49 Lakh

Rs 24.25 Lakh/Rs 25.49 Lakh

Z8L 6-Seater

Rs 22.47 Lakh/Rs 23.80 Lakh

Creta डीजल की कीमतें

Hyundai Creta में डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। हालांकि, Scorpio N Facelift के बड़े 2-लीटर डीजल इंजन की तुलना में इसमें छोटा 1.5 लीटर CRDI इंजन दिया गया है। Creta के डीजल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके बेस-स्पेक ट्रिम की कीमत 12.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है तो वहीं टॉप-स्पेक ट्रिम की कीमत 20.11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Scorpio N Facelift इंजन

2026 Mahindra Scorpio N Facelift में पुराने मॉडल वाले ही इंजन विकल्प दिए गए हैं। Mahindra Scorpio N क मौजूदा मॉडल में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल या 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। गियरबॉक्स के विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं।

टर्बो-पेट्रोल इंजन 203hp तक की पावर और 370nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है जबकि डीजल इंजन 175hp की पावर और 400nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

Hyundai Creta इंजन और पावर

Hyundai Creta तीन इंजन विकल्पों के साथ आता है- 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन। टर्बो पेट्रोल इंजन को खास तौर से 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। टर्बो-पेट्रोल इंजन को खास तौर से 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड IVT गियरबॉक्स के विकल्प के साथ जोड़ा जा सकता है। दूसरी तरफ, डीजल इंजन को 6-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ जोड़ा जा सकता है।