भोपाल के हुजूर एसडीएम और तहसील ऑफिस का नया पता अब सिंगारचोली फ्लाईओवर के पास लालघाटी चौराहा हो गया है। यहां पर नई बिल्डिंग बनाई गई है। जिसमें गुरुवार को दफ्तर शिफ्ट हो गए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया। अब हुजूर अनुभाग क्षेत्र

.

अब तक हुजूर एसडीएम और तहसील ऑफिस पुराना सचिवालय में लग रहे थे। चूंकि, यहां पर मौजूदा बिल्डिंग को तोड़कर नया भवन बनना है। इसलिए पुराना सचिवालय से दोनों ऑफिस शिफ्ट भी कर दिए गए।

नए भवन का लोकार्पण करते विधायक रामेश्वर शर्मा।

नए भवन का लोकार्पण करते विधायक रामेश्वर शर्मा।

नया भवन नागरिकों के लिए बड़ी सौगात लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधाओं के विस्तार के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में यह नवीन भवन क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नवीन एसडीएम एवं तहसील कार्यालय क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के प्रारंभ होने से राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं अधिक व्यवस्थित, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी। आमजन को अपने कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह आज भवन जरूर है परंतु आप सभी को जनसेवा के माध्यम से इसे न्याय का मंदिर बनाना है।

लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद लोग।

लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुमित पांडेय, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया, तहसीलदार कुणाल राउत, तहसीलदार अतुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने किया छात्रावासों का निरीक्षण मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य भगतसिंह नेताम ने गुरुवार को भोपाल स्थित अनुसूचित जनजाति एवं जाति छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रावासों में विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना एवं शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।

निरीक्षण करते राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य।

निरीक्षण करते राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य।

भ्रमण के दौरान नेताम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अनुसूचित जनजाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास एवं अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने कटारा हिल्स पहुंचकर आकांक्षा कन्या छात्रावास, आकांक्षा बालक छात्रावास और अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास का अवलोकन किया। कटारा हिल्स स्थित 'कन्या शिक्षा परिसर' की छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए नेताम ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं अपने स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।