30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री के आश्वासनों पर युवाओं का भरोसा नहीं रह गया

  • प्रयागराज में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने NEET पेपर लीक मामले और छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आश्वासनों और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बातों पर अब देश के युवाओं का भरोसा नहीं रह गया है। पिछले 14 वर्षों से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में न सुधार हुआ और न ही पारदर्शिता आई।
  • शेरवानी ने आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतों या पाकिस्तान का हाथ होने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का पुराना बहाना है। इस छात्र आंदोलन ने हिंदू, मुस्लिम और सिख समेत सभी समुदायों को एकजुट किया है।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर में SDM को छात्रों ने गुलाब के फूल देकर विरोध जताया

लखीमपुर खीरी में आज शुक्रवार सुबह 11 बजे कई स्कूलों के स्टूडेंट कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे। छात्रों ने पहले एसडीएम तनवरी अहमद को गुलाब का फूल दिया। इसके बाद NEET पेपर लीक और दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। हाथ में तिरंगा लेकर छात्र कलेक्ट्रेट के पार्क में प्रदर्शन किया

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली

05:55 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

05:22 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

एडवोकेट युवराज बोले- अब लड़ाई सड़कों पर होगी, वो हमारे बच्चे हैं

अधिवक्ता युवराज सिंह ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला है। प्रजातंत्र में विरोध करने के तरीके हैं। अनशन करना, धरना देना, चक्का जाम करना, यह हमारा मौलिक अधिकार है। अत्याचार के खिलाफ मौलिक अधिकार में आता है। लेकिन जब वहां बच्चे गए, उनकी मांग है कि 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो'।

वह इसलिए इस्तीफा दो कि तुम्हारे रिजीम (कार्यकाल) में 127-57 बार पेपर लीक हुआ है। इसलिए इस्तीफा दो। उनकी मांग जायज थी, इनको माननी चाहिए थी। लेकिन जिस ढंग से इन्होंने बर्बरता दिखाई, बच्चियों को पीटा गया।

यह भी पता चला है कि 30-32 बच्चे वहां से गायब हैं। मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बधाई देना चाहूंगा कि जो पहले जाकर के उनके दर्द पर मरहम लगाने का काम किया, इसलिए मैं उनको बधाई देना चाहता हूं।

हम यह चाहते हैं कि यह लड़ाई दिल्ली से बच्चों ने शुरू किया है, इसका आगाज़ हिंदुस्तान के हर घर में पहुंच जाए। हर घर से एक-एक बच्चा निकले और दिल्ली की सड़कों को जाम करे। हमारे वो बच्चे हैं। हमारे बेटे हैं। हमारे परिवार के हैं। हमारा दायित्व बनता है कि हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहें, उनकी हर ज़रूरत मुहैया कराएं, उनके साथ अन्याय न होने दें। अगर उनको लड़ना ही है, तो सड़कों पर लड़ लें, अब तो लड़ाई सड़कों पर होगी।

05:12 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला, बोले- छात्रों से बर्बरता हुई

प्रयागराज के करछना में तहसील में शुक्रवार सुबह वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जुलूस निकाला। वकीलों ने कहा कि प्रदर्शन करना हमारा मौलिक अधिकार है। मगर दिल्ली में छात्रों से बर्बरता की गई। उन्हें पीटा गया। वह इस्तीफा मांग रहे थे। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था।

05:01 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी से छात्रों के प्रदर्शन के बारे में अपडेट दे रहे रिपोर्टर अनुज

05:00 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर फोर्स तैनात

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर चौथे दिन भी फोर्स को अलर्ट किया गया है। पूरे विश्वविद्यालय कैंपस के ड्रोन से निगरानी की जा रही है इसके अलावा प्रधानमंत्री जन संपर्क कार्यालय पर भी फोर्स को अलर्ट किया गया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि कहीं भी धरना प्रदर्शन की परमिशन नहीं है। अगर किसी ने किया तो कार्रवाई की जाएगी।

04:58 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

CJP ने देश भर में आंदोलन की अपील की है