Sachin Meena and Seema Haider: पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन मीणा के लिए भारत आईं सीमा हैदर, जो अब 6 बच्चों की मां बताई जा रही हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने काफी दिनों बाद एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, लेकिन उनके डांस से ज्यादा कमरे में लगी एक तस्वीर पर बवाल मच गया है।

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सीमा ने काफी दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक डांस रील पोस्ट की है। लेकिन इस बार लोग उनके डांस से ज्यादा उनके कमरे में लगी एक तस्वीर की चर्चा कर रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

वीडियो में किसकी तस्वीर दिखी?

सीमा हैदर ने अपने कमरे में एक बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाया है। इसमें वह बेड पर बैठकर गाने पर लिप-सिंक कर रही हैं। वीडियो में उनके पीछे दीवार पर एक फ्रेम की हुई तस्वीर दिखाई दे रही है। यह तस्वीर उनके पति सचिन मीणा की नहीं है, इसलिए सबका ध्यान उसी पर चला गया। दरअसल, यह तस्वीर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह की है, जिसने अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

बेडरूम में वकील की फोटो क्यों?

सीमा हैदर के बेडरूम में वकील एपी सिंह की तस्वीर देखकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि बेडरूम में पति की तस्वीर होना तो आम बात है, लेकिन वकील की तस्वीर लगाने का क्या मतलब है? हालांकि, कुछ लोग सीमा का बचाव भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि एपी सिंह ने सीमा को कानूनी मुश्किलों से बचाया था और भारत में रहने में उनकी मदद की थी। शायद इसीलिए सम्मान के तौर पर सीमा ने उनकी तस्वीर लगाई हो।

आपको बता दें कि सीमा हैदर मई 2023 में अपने पाकिस्तानी पति को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थीं। उनकी और सचिन मीणा की दोस्ती ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। बाद में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला था। बिना दस्तावेजों के भारत में घुसने को लेकर उन पर कानूनी कार्रवाई भी हुई। इस दौरान वकील एपी सिंह ने ही सीमा और सचिन का केस लड़ा था।

Scroll to load tweet…

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।