September Agni Panchak 2026: शुभ कामों के लिए वर्जित माने जाने वाले पंचक इस बार सितंबर में 24 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार पंचकों की शुरुआत गणेश विसर्जन के एक दिन पहले से हो रही है। ऐसे में क्या सितंबर में आने वाले पंचक शुभ होंगे या अशुभ चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से। 

सितंबर में इस दिन से शुरू हो रहे हैं पंचक

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल सितंबर में पंचकों की शुरुआत 24 तारीख से हो रही है। इस दिन गुरुवार है। इसलिए इन शुरू होने वाले पंचकों को अग्नि पंचक कहा जाता है। ज्योतिष में पंचकों का समय सही नहीं माना जाता हैं 

सितंबर में पंचक कब समाप्त होंगे

ग्रह ज्योतिष के अनुसार इस महीने पंचकों की शुरुआत 23 सितंबर बुधवार को रात के 9 बज कर 13 मिनट से गुरुवार से हो रही है जिनकी समाप्ति  27 सितंबर रविवार को दिन में 11:57 पर हो जाएगी। 

पंचक कब शुरू होते हैं

हिन्दू धर्म और ज्योतिष के अनुसार पंचांग में जब धनिष्ठा नक्षत्र आधा निकल जाता तब पंचक शुरू होते हैं। यानी धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण से पंचकों की शुरुआत होती है और इसकी समाप्ति रेवती नक्षत्र पर होती है। साढ़े चार नक्षत्र मिलाकर एक पंचक का निर्माण करते हैं।

पंचक कितने तरह के होते हैं (Type of Panchak)

पंचकों मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

क्या होते हैं रोग पंचक (Rog Panchak)

यदि पंचक रविवार को पड़े तो उसे रोग पंचक कहा जाता है।

क्या होते हैं राज पंचक (Raj Panchak)

जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak) कहते हैं।

क्या होते हैं अग्नि पंचक (Agni Panchak)

जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak) कहते हैं।

क्या होते हैं चोर पंचक (Chor Panchak)

जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak) कहते हैं।

क्या होते हैं मृत्यु पंचक

जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए

ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना (Panchak me Kya nahi Karna Chahiye) चाहिए। पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए। इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है। साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें:Weekly Horoscope 21-27 September 2026: धनु के लिए 26 और 27 सितंबर रहेगा लकी, मकर के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल 

नोट:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले से विशेषज्ञ की सलाह ले लें।