• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • SFI Kanpur District Conference | Education Rights & Student Issues Update

नूरुल अली | कानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) कानपुर का पहला जिला सम्मेलन मंगलवार रात कालपी रोड स्थित कॉमरेड राम आसरे भवन में हुआ। इस सम्मेलन में शिक्षा, स्कूलों की बंदी, छात्रवृत्ति, पेपर लीक और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को जोड़कर आगे के संघर्षों को प्रभावी ढंग से बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता महबूब आलम ने की, जबकि जुनैद मंसूरी और वैष्णवी सक्सेना ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम से पहले ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही शहीद वेदी पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर नारेबाजी के बीच सम्मेलन शुरू हुआ।

राज्य कमेटी सदस्य आराध्य बाजपेई ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति, स्कूलों की बंदी और पेपर लीक जैसे शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाए। उन्होंने छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया।

जिला संयोजक महबूब आलम ने संगठन की गतिविधियों और संघर्षों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और अलग-अलग इलाकों में नई यूनिट बनाने पर जोर दिया। साथ ही सदस्यों के नियमित अध्ययन और प्रशिक्षण की बात कही। इस रिपोर्ट पर 20 छात्र प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि सीसामऊ विधायक नसीम इरफान सोलंकी ने छात्रों के संघर्ष में समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर छात्रों और युवाओं की आवाज सदन में भी उठाई जाएगी।

सम्मेलन के आखिर में सर्वसम्मति से नौ सदस्यीय जिला कमेटी चुनी गई। इसमें महबूब आलम को अध्यक्ष, जुनैद मंसूरी और वैष्णवी सक्सेना को उपाध्यक्ष बनाया गया। आराध्य बाजपेई महामंत्री, अश्विन मिश्रा संयुक्त मंत्री और मोहम्मद अदनान कोषाध्यक्ष चुने गए। मोहम्मद अल्ताफ, मरियम जमील और रचित द्विवेदी कार्यकारिणी सदस्य बने। नई कमेटी ने 'शिक्षा बचाओ, स्कूल बचाओ, देश बचाओ' के संकल्प के साथ छात्र आंदोलन को मजबूत करने का फैसला किया।

.