शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नेपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 4 ट्रक राहत सामग्री भेजी।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नेपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आज चार ट्रक राहत सामग्री भेजी है। इसमें राशन, कपड़े, कंबल, गर्म कपड़े, दरियां, तिरपाल और बर्तन शामिल हैं। बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए जनरेटर और सोलर लाइटें भी भेजी गई
.
SGPC सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि मानवता की सेवा करना सिख धर्म का मूल सिद्धांत है। SGPC सिखों की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था है। यह गुरु साहिबान के बताए मानवता की सेवा के सिद्धांत पर चलती है। देश या विदेश में जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आती है, SGPC हमेशा मदद के लिए आगे आती है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भेजे गए ट्रक।
नेपाल सरकार के अधिकारियों से बात की ग्रेवाल ने बताया कि SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर नेपाल में राहत कार्य शुरू किए गए। SGPC के एक दल ने नेपाल सरकार के अधिकारियों से बात की। उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्री से भी बातचीत हुई, जिसके बाद राहत सामग्री पहुंचाने की इजाजत मिली।
SGPC बड़े स्तर पर लंगर सेवा चला रही ग्रेवाल ने यह भी बताया कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में SGPC बड़े स्तर पर लंगर सेवा भी चला रही है। स्थानीय जरूरतों के हिसाब से राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। कई लोगों के घर पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्हें तिरपाल, कंबल, दरियों, गर्म कपड़ों और अन्य जरूरी सामान की तुरंत जरूरत है।
4 ट्रकों में बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी ग्रेवाल ने बताया कि चार ट्रकों में बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी गई है। इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए नेपाल में मौजूद सिख प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। राहत शिविरों में जिस सामग्री की जरूरत होगी, उसे वहां पहुंचाया जाएगा।
2019 के भूकंप में भी SGPC ने की थी सेवा गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि वर्ष 2019 में नेपाल में आए भूकंप के दौरान भी SGPC का जत्था वहां पहुंचा था। करीब डेढ़ महीने तक राहत एवं सेवा कार्य किए थे। उस समय की गई सेवा को आज भी नेपाल के लोग याद करते हैं। सिख समुदाय की पहचान जरूरतमंदों की मदद और ‘सरबत के भले’ की भावना से है।
सिख संगत और NRI समुदाय से दसवंध निकालने की अपील SGPC के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। कई परिवारों ने परिजनों को खोया है। SGPC प्राकृतिक आपदाओं के समय हमेशा मदद करती रही है। मन्नण ने सिख संगत और NRI समुदाय से क्षमता मदद करने तथा दसवंध निकालकर नेपाल के प्रभावित लोगों की सहायता में योगदान देने की अपील की।