SGPGI के दीक्षांत समारोह में डॉ. नारायण प्रसाद को राज्यपाल स्वर्ण पदक से किया जाएगा सम्मानित।

SGPGI के 30वें दीक्षांत समारोह में संस्थान में पहली बार नेफ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नारायण प्रसाद को गवर्नर मेडल फॉर बेस्ट टीचर (राज्यपाल स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को श्रुति प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में 279 स्टूडेंट्स क

.

जबकि 13 उत्कृष्ट शिक्षक, शोधकर्ता, डॉक्टर और स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों और स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रहेंगे।

प्रो.आरके धीमन, निदेशक, SGPGI, लखनऊ

प्रो.आरके धीमन, निदेशक, SGPGI, लखनऊ

संस्थान के निदेशक डॉ.आरके धीमन ने बताया कि इस बार 279 डिग्रियां दी जा रही हैं। इनमें आठ पीएचडी, 49 डीएम, 24 एमसीएच, 48 पीडीसीसी, छह पीडीएएफ, 41 एमडी, दो एमएस, 15 एमएससी, 50 बीएससी नर्सिंग, 30 बीएससी टेक्निकल कोर्स और छह मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्रियां शामिल हैं। राज्यपाल मेडल देने के साथ स्टूडेंट्स की उपाधियों को डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर वर्चुअली अपलोड भी करेंगी।

यह होंगे सम्मानित

  • गवर्नर मेडल फॉर बेस्ट टीचर- डॉ. नारायण प्रसाद,नेफ्रोलॉजी विभाग
  • प्रो. एसआर नायक अवॉर्ड आउटस्टैंडिंग रिसर्च इन्वेस्टिगेटर-डॉ. चिन्मय साहू,माइक्रोबायोलॉजी विभाग
  • प्रो. एसआर नायक अवॉर्ड आउटस्टैंडिंग रिसर्च इन्वेस्टिगेटर-डॉ. आलोक कुमार,मॉलिक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग
  • प्रो. एसएस अग्रवाल अवॉर्ड फार एक्सीलेंस इन रिसर्च -डॉ. अभिषेक शुक्ला,न्यूरोसर्जरी विभाग
  • प्रो. एसएस अग्रवाल अवॉर्ड फार एक्सीलेंस इन रिसर्च-खुशी शुक्ला,पीएचडी शोधार्थी, मॉलिक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग
  • प्रो. आरके शर्मा अवॉर्ड फार बेस्ट डीएम-डॉ. आदर्शा,मेडिकल जेनेटिक्स विभाग
  • प्रो. आरके शर्मा अवॉर्ड फार बेस्ट एमसीएच-डॉ. सम्प्रति दरिया,एंडोक्राइन सर्जरी विभाग
  • पद्मश्री डॉ. एसएस सरकार गोल्ड मेडल ऑफ एमडी रेडियोडायग्नोसिस-डॉ. महीम नाज, रेडियोडायग्नोसिस विभाग
  • सर्वाधिक इंट्राम्यूरल एक विभाग की- डॉ.एबल लॉरेंस, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग
  • सर्वाधिक एक्स्ट्राम्यूरल अनुदान एक वर्ष की-डॉ. सी.पी. चतुर्वेदी, हेमेटोलॉजी विभाग
  • सर्वाधिक पेटेंट के लिये-डॉ.तन्मय घटक,इमरजेंसी मेडिसिन विभाग
  • करुणाश्री गोल्ड मेडल-ललिता यादव, एमएससी नर्सिंग्र
  • आयुष्य ज्योति गोल्ड मेडल- अमृता,बीएससी नर्सिंग