पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक ने हाल ही में सौतेले बेटे शाहिद कपूर संग उनका रिश्ता कैसा है। इस पर पहली बार खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

शाहिद कपूर संग रिश्ते पर बोलीं सुप्रिया पाठक/ फोटो- Instagram

शाहिद कपूर संग रिश्ते पर बोलीं सुप्रिया पाठक/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। सिनेमा जगत में सितारों के काम के साथ-साथ कई बार उनकी व्यक्तिगत जिंदगी और निजी रिश्ते भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता शाहिद कपूर, पकंज कपूर और उनकी पहली पत्नी अभिनेत्री नीलिमा अजीम के बेटे हैं।

वर्ष 1984 में नीलिमा से अलग होने के बाद पंकज ने साल 1988 में अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की। जिनसे उनके दो बच्चे बेटी सना कपूर और बेटा रुहान कपूर हैं। सौतेली मां होने के नाते सुप्रिया से अक्सर शाहिद के साथ उनके रिश्तों पर सवाल पूछे जाते हैं। अब हाल ही में सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

शाहिद संग कैसा है सुप्रिया पाठक का इक्वेशन? 

सुप्रिया की मानें तो उनके और शाहिद के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। सुप्रिया कहती हैं, "हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश नहीं की, हमारे बीच यह स्वाभाविक है। व्यक्तिगत तौर पर मैं अपनी बात करूं तो वह मेरा बेटा नहीं है, ये बात मेरे मन में कभी भी नहीं आई। मेरे लिए तो वह मेरा बेटा ही है। इसलिए मुझे ये सवाल ही (सौतेले बेटे से जुड़ा) बहुत अजीब लगता है।

Screenshot 2026-07-16 210659

जिस तरह से सना मेरी बेटी है और रुहान मेरा बेटा है, उसी तरह शाहिद भी मेरा बेटा है। आगे ईशान खट्टर के साथ रिश्तों को लेकर सुप्रिया ने कहा कि मैं उन्हें बहुत जानती नहीं हूं। इसलिए उनके बारे में बहुत कुछ कह नहीं पाऊंगी। मुलाकात तो होती है, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं।

शाहिद की मां नीलिमा ने की थी दूसरी शादी

बात दें कि पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने वर्ष 1990 में अभिनेता राजेश खट्टर से शादी की थी। ईशान, नीलिमा और राजेश के बेटे हैं। हालांकि, शाहिद कपूर संग ईशान और सना दोनों के ही रिश्ते काफी अच्छे हैं। 

सुप्रिया आगामी दिनों में फिल्म ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा शाहिद कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।