
अनीत नहीं लेंगी किंग से पंगा?
Shakti Shalini: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर सॉलिड तैयारी हो रही है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह एक्शन-थ्रिलर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. लंबे समय से चर्चा थी कि बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म का मुकाबला ‘शक्ति शालिनी’ से हो सकता है. जी हां, मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पिक्चर है, जिसमें अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और फिल्म का शूट पूरा कर लिया है. हालांकि, अब खबरें आ रही हैं कि बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है. इसे लेकर अब पहली बार फिल्म के एक्टर विशाल जेठवा ने रिएक्ट किया है.
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ से रातों-रात सुर्खियों में आईं अनीत पड्डा ही ‘शक्ति शालिनी’ में दिखेंगी. ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद यह पिक्चर भी इसी यूनिवर्स का हिस्सा हैं. इस पिक्चर को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है और काफी पहले ही पिक्चर का काम पूरा किया जा चुका है. वहीं, अनीत पड्डा के अलावा फिल्म में विशाल जेठवा, नाना पाटेकर, विनीत कुमार सिंह और सीमा बिस्वास के अहम रोल में दिखने की जानकारी है. पर असल में फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरें क्या हैं? अब विशाल ने क्या कुछ कहा?
विशाल जेठवा ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
बॉक्स-ऑफिस पर शुरुआत में ‘किंग’ और ‘शक्ति शालिनी’ की टक्कर की जानकारी मिली थी. अब ऐसी अफवाहें हैं कि ‘शक्ति शालिनी’ के मेकर्स शाहरुख से सीधी टक्कर नहीं लेना चाहते हैं. वो फिल्म को 2027 तक टालने पर विचार कर रहे हैं. FICCI फ्रेम्स 2026 में ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से विशाल जेठवा ने खास बातचीत की. इस दौरान ‘शक्ति शालिनी’ के पोस्टपोन होने पर उन्होंने कहा कि- ”मैंने भी अफवाहें सुनी हैं.” कुल मिलाकर एक्टर ने फिल्म के रिलीज या फिर पोस्टपोन होने को लेकर कुछ क्लियर नहीं किया है. पर जिस तरह इस यूनिवर्स की दूसरी फिल्में टली हैं, अब इसे लेकर भी ऐसी खबरें हैं.
क्या है विशाल का फिल्म में रोल?
ऐसी चर्चा है कि विशाल जेठवा ‘शक्ति शालिनी’ में अनीत पड्डा के अपोजिट अहम किरदार निभा रहे हैं. इस रोल में फिट बैठने के लिए विशाल जेठवा ने काफी मेहनत की है. वहीं, तगड़ा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया गया है. उनका किरदार एक्शन और हॉरर-कॉमेडी के तड़के के साथ नजर आएगा.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More