Shani Nakshatra Gochar: आज 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है. शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से राशिचक्र की चार राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. इससे राहत पाने के लिए आप कुछ उपाय भी कर सकते हैं.

Published byNamrata Mohanty

Shani Nakshatra Gochar: आज 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र गोचर हो रहा है. शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से राशिचक्र की चार राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. इससे राहत पाने के लिए आप कुछ उपाय भी कर सकते हैं.

author-image

New Update

Shani Nakshatra Gochar

Shani Nakshatra Gochar Photograph: (ai generated)

Shani Nakshatra Gochar: आज के दिन यानी 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है. न्याय के देवता शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है. इस नक्षत्र में शनि अपने पहले चरण में गोचर करेंगे. इस स्थिति में शनि 9 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव माने जाते हैं. ज्योतिषों की मानें तो यह समय कई राशियों के लिए सकारात्मक और अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है. मगर कुछ राशियों के लिए यह समय विपरित फल देने वाला होगा. रेवती नक्षत्र का प्रथम चरण शनि का गोचर इन तीन राशियों के लिए मुश्किल समय को बढ़ाएगा. इस समय इन राशि वाले लोगों को धन के मामले में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. करियर में उतार-चढ़ाव होगा और व्यावसायिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जानें शनि के नक्षत्र से किन राशियों की बढ़ेंगी तकलीफ और उपाय.

शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर क्यों है खास?

ज्योतिष में शनि के नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति के कर्मों, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. 20 अगस्त को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव माने जाते हैं. बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता के कारक हैं, जबकि शनि कर्म और अनुशासन से जुड़े ग्रह हैं. ऐसे में शनि और बुध का यह संयोग लोगों को अपने फैसलों में धैर्य और समझदारी बरतने की सीख दे सकता है. 

शनि के नक्षत्र गोचर से कौन-कौन सी राशियों को नुकसान होगा?

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर होने से इन्हें कष्ट मिल सकता है. इस समय आपको नौकरी में दिक्कते आ सकती हैं. मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होगा और मन परेशान रह सकता है. अनाप-शनाप खर्च आपके आर्थिक बजट को बिगाड़ सकता है. इसलिए, इस समय अपने खर्च पर नियंत्रण रखें. कोई भी जरूरी फैसला पूरी तरह सोच-समझकर लें. निवेश करने से अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी इंसान पर आंख बंद करके भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृश्चिक तुला समेत इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

2.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन जीवन में चुनौतियां लेकर आएगा. इस समय कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है. इसलिए, ऐसी परिस्थितियों से बचें ताकि करियर से जुड़ी परेशानियां न हो. सीनियर्स के साथ तालमेल बनाएं और वाणी मे मधुरता बनाएं रखें. आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी. धन से जुड़ी दिक्कते होंगी. सेहत में भी उतार-चढ़ाव होगा और प्रेम संबंधों में भी तालमेल बिठाना आवश्यक होगा. अनजान लोगों से रुपए-पैसे का लेन-देन करने से बचना चाहिए.

3.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय सावधानी बरतने वाला होना चाहिए. यह समय आर्थिक लिहाज से सही नहीं है. आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. आपके शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं. आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.  इस समय किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें और धन से जुड़ा बड़ा फैसला अभी टाल दें. पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. इसलिए, अपनी और उनकी भावनाओं की कदर करें. ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएं.

शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • हर शनिवार को शनि मंदिर जाएं और वहां शनिदेव के दर्शन जरूर करें. 
  • शनिवार को शनि संबंधी वस्तुओं का दान करें जैसे लोहा, काले वस्त्र और कंबल या छाता.
  • शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शिव जी की पूजा भी जरूर करें.

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)