Shardiya Navratri 2026 Wishes: शारदीय नवरात्रि 2026 का आज से शुभारंभ हो रहा है. आज पहले दिन पर दुर्गा मां के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस खास मौके पर भक्त मां की पूजा-अर्चना करते हैं और माता का आगमन करते हैं. पहले दिन व्रत रखने के साथ-साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी की जाती है. साथ ही इस दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मैसेज, विशेज और कोट्स भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं भेजनी चाहिए. अगर आप भी अपनों को नवरात्रि की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए इन खास शुभ संदेशों को शेयर कर सकते हैं.

यहां पढ़ें शारदीय नवरात्रि पर भेजें ये खास शुभ संदेश (Happy Navratri 2026 Wishes)

1.लाल रंग की चुनरी
से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन,
पुलकिता हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से 
मां आए आपके द्वार
मुबारक हो आपको 
नवरात्रि का त्योहार

2.मां लक्ष्मी का हाथ हो
सरस्वती जी का साथ हो
गणेश भगवान का निवास हो
और माता दुर्गा के आशीर्वाद से
आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
शारदीय नवरात्रि की बधाई

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Colors List: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

3.सुख-शांति और समृद्धि को
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप और आप के परिवार को शारदीय
नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनाएं
मां अम्बे आपको सुख-समृद्धि वैभव
ख्याति प्रदान करें, जय माता दी

4.माता रानी वरदान ना देना हमें, बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

5.मां शैलपुत्री के चरणों में शीश झुकाएं,
उनके आशीर्वाद से जीवन को खुशहाल बनाएं।
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

6.संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो
मां शैलपुत्री की कृपा आप पर सदा बनी रहे
जय माता दी!

7.सजा है दरबार
एक ज्योत जगी है
मां दुर्गा के चरणों में दिल की लगन लगी है

शुभ नवरात्रि...

8.नवरात्रि के नौ दिन
मां दुर्गा के नौ रूप
मां दुर्गा की नौ शक्तियां
आपके जीवन की सफलता और सौभाग्य से भर दें

9.हम सब तो हैं उनके चरणों के धूल
चढ़ाओं मातारानी को श्रद्धा के फूल
सजा लो थाली, करो पूजा की तैयारी
मातारानी आई ले के सिंह की संवारी

10.आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, 
मां दुर्गा आपको शक्ति, सामर्थ्य व शांति प्रदान करें.

11.शेर पर सवार होकर
खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी हैं
अंबे मा, हम सबकी जगदंबे मां...

12.हर पल खुशी कदम चूमे
नवरात्रि में हम सब मिलकर झूमे
हो न कभी आपका दुख से
सामना यही है आपको
नवरात्रि की शुभकामना

13.सर्व मंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2026

14.या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः
शारदीय नवरात्रि की बधाई।

15.शक्ति-भक्ति और मां जगदंबा की कृपा मिले
आपको आपके करियर में खूब सफलता मिले
उगते सूरज की तरह चमके आपका भाग्य
कुछ ऐसा हो नवरात्रि का त्योहार

16.मां दुर्गा आपकी हर मनोकामना को पूरा करें
आपके घर में अन्न और धन का भंडार भर दें
शुभ नवरात्रि

17.पग-पग में फूल खिले,
खुशी आपको इतनी मिले
दुखों का न हो कोई नामो-निशान
इस नवरात्रि पूरी हो जाए आपकी हर अरदास
मां दुर्गा की भक्ति से भरपूर भेजें ये खास नवरात्रि संदेश

18.शेर पर सवार होकर आईं मां दुर्गा,
मिटाने आपके सब दुखों की कहानी
प्रेम से बोलो- जय माता दी

19.जब मां दुर्गा का हाथ सिर पर होता है
तब अंधेरा उजाले में बदला जाता है
जय मां शेरावाली

20.मां शैलपुत्री के आशीर्वाद से आपका हर दिन मंगलमय हो
और जीवन में खुशियां बनी रहें।
शुभ शारदीय नवरात्रि!

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)