Updated: Friday, July 31, 2026, 10:56 [IST]
Shehzad Poonawalla Resigns: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में लंबे समय तक पार्टी का पक्ष रखने वाले शहजाद पूनावाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपते हुए इसके पीछे निजी कारण बताए हैं। हालांकि, अभी तक बीजेपी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। इस बीच शहजाद पूनावाला के सोशल मीडिया प्रोफाइल में भी बदलाव देखने को मिला है। उनके एक्स (X) अकाउंट की बायो से भाजपा का नाम हट गया है, जबकि उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'आजीवन समर्थक' बताया है।
शहजाद ने क्यों छोड़ी पार्टी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपते हुए निजी कारणों का हवाला दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई अन्य वजह भी है या नहीं। उनके दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है। उनके भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। इस्तीफे की खबर के बाद शहजाद पूनावाला के एक्स प्रोफाइल के बायो से बीजेपी का नाम हटा दिया है।
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर वोटिंग संप्पन, क्या ढहेगा भाजपा का 30 साल पुराना किला?
बता दें, शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस छोड़ दी थी। उस समय उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर असहमति जताई थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए और बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। इस भूमिका में उन्होंने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा।
आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
इस्तीफे की खबर सामने आने के बावजूद भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, शहजाद पूनावाला ने भी सार्वजनिक रूप से अपने फैसले पर कोई बयाना नहीं दिया है। ऐसे में अब सभी की नजर पार्टी और उनकी ओर से आने वाले आधिकारिक बयान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: 'मोदी और अमित शाह बुला रहे हैं', अभिजीत दीपके BJP में होने वाले हैं शामिल? अब खुद सामने आकर बताया सच