Shiva Sharma Murder Case: नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस कल रात से साथ काम कर रही थीं. उन्होंने अब श्रद्धा को गिरफ्तार कर लिया है. उसने नागपुर-वर्धा रोड से पकड़ा है. गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है.
Shiva Sharma Murder Case: नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस कल रात से साथ काम कर रही थीं. उन्होंने अब श्रद्धा को गिरफ्तार कर लिया है. उसने नागपुर-वर्धा रोड से पकड़ा है. गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/19/who-is-shraddha-dubey-2026-10-19-15-07-36.jpg)
सांकेतिक तस्वीर : (AI)
यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. श्रद्धा दुबे को नागपुर से पुलिस ने पकड़ा. नागपुर पुलिस के सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. वह कई दिनों से फरार थी. पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था.
उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा
नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस कल रात से साथ काम कर रही थीं. उन्होंने अब श्रद्धा को गिरफ्तार कर लिया है. उसने नागपुर-वर्धा रोड से पकड़ा है. गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है. गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. रिमांड की कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे अब यूपी लाया जाएगा.
शिवा वर्मा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- शिवा वर्मा हत्याकांड में नया खुलासा, नेपाल बॉर्डर के पास मिली श्रद्धा दुबे की कार
शिवा ने किया था यह दावा
इससे पहले, श्रद्धा दुबे ने बातचीत में अपनी सफाई पेश की थी. उसने दावा किया था कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी. उसने शिवा के कर्ज में डूबे होने को इसकी वजह बताई और कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से उसकी बेगुनाही सामने आ जाएगी. श्रद्धा का कहना है कि वह इस घटना में किसी भी प्रकार से संलिप्त नहीं है. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह साफ नहीं है.
शिवा वर्मा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- ‘शिवा ने सुसाइड किया, उसका मर्डर नहीं हुआ’, 6 दिन बाद वीडियो जारी कर श्रद्धा दुबे ने किए कई खुलासे
मां ने लगाए यह आरोप
शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि श्रद्धा ने उनके बेटे को कई दिनों से बंधक बना रखा था और वह लंबे समय से उसे प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धा शिवा को सिगरेट से जलाती थीं. मौत के वक्त शिवा सिर्फ अंडरवियर में थे और उनके चेहरे पर लिपस्टिक के ढेर सारे निशान थे तथा शरीर पर कई चोटें थीं.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं श्रद्धा दुबे
शिवा शर्मा 'वंदे मातरम चिकन' नाम की कपड़ों की दुकान और 'आंगन' नाम का रेस्टोरेंट चलाते थे. उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 141K फॉलोअर्स हैं. श्रद्धा कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नज़र आ चुकी हैं.
शिवा वर्मा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा का बड़ा बयान, हत्या के आरोपों पर क्या कहा?
हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ थे श्रद्धा के संपर्क
रंजना का आरोप है कि श्रद्धा के संबंध कई वरिष्ठ नेताओं, सीनियर अफसरों और क्रिकेटरों से थे, और वह अपने इन हाई-प्रोफाइल संपर्कों की वजह से उनके बेटे को धमका रही थीं. पुलिस ने श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर दानिश के खिलाफ एफआईआर (FIR) तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.
शिवा वर्मा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Shiva Murder Case: जिस श्रद्धा की पुलिस को खोज, वह दे रही है इंटरव्यू, कहा- शिवा का मर्डर नहीं हुआ, उसने सुसाइड किया
