Time Published: Wednesday, July 29, 2026, 16:52 [IST]

Shivangi Joshi: OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर तबाही मचा रखी है। शो में हर दिन कोई न कोई बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है। साथ ही इसमें नजर आ रहे सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं, जिसके बारे में जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। सेलेब्स के ये दर्दनाक किस्से आपको रोने पर मजबूर कर देंगे।

'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी का दर्दनाक खुलासा
आपको बता दें कि शो के कंटेस्टेंट्स अपने सीक्रेट रिवील कर रहे है और अपने बुरी यादों को लोगों के सामने रख रहे हैं। आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के बाद अब टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने शो में अपने बचपन को लेकर दर्दनाक खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद सभी हैरान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके मामा ने उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी।

Shivangi Joshi

'मेरे मामा ने ही मेरे साथ गंदी हरकत की'

-शिवांगी जोशी ने अपने बचपन की याद को ताजा करते हुए, अपनी दर्दनाक कहानी सबके सामने रखी। उन्होंने कैमरे के सामने कहा- मेरी मम्मी के एक मुंहबोले भाई थे। अचानक से मुझे पास बुलाकर वो जोर से पकड़ने लगे और कहा कि जैसे आपको मम्मा फोरहेड पर किस करती है, ऐसे आपको किस करेंगे।

-इसके बाद उन्होंने मुझे कस कर पड़क लिया। फिर जब उन्होंने गाल पर किस किया तो मुझे बहुत अजीब लगने लगा। फिर उन्होंने अचानक से मेरे लिप्स पर किस कर लिया। मैंने कहा- मामाजी गंदा लग रहा है मत करो। उन्हें पीछे धकेलने के चलते मेरा हाथ उनके मुंह पर लग गया और उन्होंने गुस्से में मुझे जमीन पर फेंक दिया था।

'मैं कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाती थी'

-शिवांगी जोशी ने इमोशनल होते हुए कहा- अच्छी बात है कि सके आगे कुछ नहीं हुआ क्योंकि मेरे मम्मी पापा टाइम वहां आ गए थे और उन मामा को बहुत मारा, फिर घर से निकाल दिया। हालांकि इस घटना के बाद मैं कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। स्कूल नहीं जा पा रही थी। मेरे मम्मी पापा मुझे अकेला नहीं छोड़ पा रहे थे क्योंकि उन्हें इस घटना के बाद से काफी डर लग रहा था।

-शिवांगी ने आगे कहा- ये सारी चीजें बहुत देखी हैं, इसीलिए मेरे पैरेंट्स, स्पेशली मेरी मम्मी मुझे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब कोई मेरे बारे में खराब बोलता है, तो मुझे लगता है कि मेरी मम्मा सुनेंगी, तो उनपर क्या बीतेगी और उनको क्या लगेगा।

शो में होगी अब घरवालों की एंट्री

आपको बता दें कि शो के इस इमोशनल एपिसोड ने दर्शकों को भी भावुक कर दिया है और सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी की ये क्लिप्स वायरल हो रही हैं। वहीं अपूर्वा माखीजा शो से बाहर आ चुकी है क्योंकि वो गेम का हिस्सा नहीं थीं बल्कि इनफॉर्मर बनकर कुछ दिनों के लिए आई थी। इसके अलावा शो के आने वाले एपिसोड में इनमेट्स के घरवाले शो में एक साथ आ रहे हैं, जिसके प्रोमो ने पहले ही फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।