टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Aug 10, 2026, 10:40 AM IST
Shivangi Joshi On Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 शिवांगी जोशी हार चुकी हैं। अब शिवांगी जोशी ने शो में विनर चुनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और स्पेशल जूरी को भी फटकार लगाई है।
![]()
shivangi joshi-shreya kalra (photo credit- instagram)
Shivangi Joshi On Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Shivangi Joshi) खत्म हो गया है। इस शो का विनर भी फैंस को मिल गया है। श्रेया कालरा ने शो जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया है। श्रेया ने गेम में शिवांगी जोशी को फिनाले राउंड में हराया था। श्रेया अपनी जीत को करीबी लोगों के साथ एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन शिवांगी जोशी ने रनरअप बनने के बाद विनर के सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि शो का विनर वोट्स के आधार पर नहीं बल्कि टास्क और एक स्पेशल जूरी की तरफ से चुना गया था। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की तरफ से इस जूरी पर सवाल उठाए गए हैं और इन्हें फटकार भी लगाई गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में एक्टिंग करने के चक्कर में घर से भागा 16 साल का लड़का, Asit Modi का आया रिएक्शन
शिवांगी जोशी ने लॉकअप 2 के मेकर्स पर उठाए सवाल
हाल ही में शिवांगी जोशी ने टेली चक्कर को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें शिवांगी जोशी ने श्रेया को जीत की बधाई दी है, लेकिन एक्ट्रेस ने लॉकअप 2 में विनर चुनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। शिवांगी ने उन लोगों को भी खोटी सुनाई है, जिन्होंने उनके खिलाफ वोट किया है। शिवांगी जोशी ने अपने बयान में कहा, 'मुझे वोट्स का सही नहीं लगा क्योंकि उनमें से कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने पूरे शो की जर्नी देखी भी नहीं थी। एक दिन का एपिसोड देखकर आप किसी की 35 दिन की जर्नी जज नहीं कर सकते और इन्होंने जो बातें बोलीं, वो भी मुझे सही नहीं लगी। वो लोग खुद उन बातों पर अमल नहीं करते हैं।' शिवांगी जोशी के इस बयान पर फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है। फैंस शिवांगी को ही शो का विनर कह रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पति हिमांशु मल्होत्रा संग तलाक की खबरों पर फूटा Amruta Khanvilkar का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी धमकी

shivangi joshi-shreya kalra (photo credit- instagram)
कैसा है शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा का रिश्ता
बता दें कि शिवांगी जोशी ने लॉकअप 2 में श्रेया कालरा से 36 का आंकड़ा देखने के लिए मिला था। शुरुआती एपिसोड में दोनों की दोस्ती थी, लेकिन बाद में दोनो खूब लड़ीं। इस दौरान शिवांगी ने श्रेया को कहा था कि अगर वह शो जीत गई तो वह अपना नम बदल लेगी। अब शिवांगी का ये बयान काफी वायरल हुआ। लॉकअप 2 हारने के बाद शिवांगी अपने इसी बयान की वजह से काफी ट्रोल हुईं। एक इंटरव्यू में भी शिवांगी जोशी से सवाल किया गया कि क्या वह अब अपना नाम बदल लेंगी? हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें बहुत पसंद है अपना नाम। वह अपना नाम कभी नहीं बदलेंगी।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article