Shivpuri Medical College: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पिता की मौत के बाद बेटे ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। पिता की लाश के पास बनाए वीडियो में युवक ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया।
'डॉक्टर पबजी खेलते रहे'
पिता का शव स्ट्रेचर पर था और बेटे ने पास बैठकर वीडियो बनाया। उसका कहना था कि उसके पिता की तबीयत बेहद खराब थी और डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। वे पबजी खेलने में बिजी थे।
अचानक बिगड़ी पिता की तबीयत
आहार बानपुर गांव का है। हरिराम की दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें पहले खनियाधाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिवार उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/16/shivpuri-medical-college-2026-08-16-00-02-24.jpg)
पैरों में दर्द, मुंह भी नहीं खोल पा रहे थे पिता
बेटे ने बताया कि पिता के पैरों में दर्द था। उनका मुंह भी नहीं खुल पा रहा था। दोपहर में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें खनियाधाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ घंटे इलाज चला। इसके बाद डॉक्टरों ने हरिराम को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
ठीक से इलाज नहीं किया, पबजी खेलते रहे
युवक ने आरोप लगाया कि रात में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद उनके पिता का ठीक से इलाज नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मरीज के उपचार पर ध्यान देने की जगह मोबाइल में पबजी खेल रहे थे। जब उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से पिता का इलाज करने के लिए कहा तो उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया।
देरी से आई एंबुलेंस
अरुण का कहना था कि सुबह करीब 4:30 बजे एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन एंबुलेंस सुबह करीब 6 बजे पहुंची। इसके बाद पिता को ग्वालियर ले जाया गया। अरुण ने कहा कि इस दौरान समय निकलने से उसके पिता की हालत बिगड़ गई।
ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14 हजार 950 कैंडिडेट्स दूसरे चरण के लिए सिलेक्ट
ग्वालियर पहुंचने से पहले पिता की मौत
अरुण ने बताया कि एंबुलेंस के ग्वालियर पहुंचने से पहले उनके पिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सुबह करीब 7:30 बजे ग्वालियर पहुंचने से पहले हरिराम की मौत हो गई।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: मध्यप्रदेश में अगले आदेश तक नहीं बिकेगा खाद, ई-टोकन व्यवस्था का विरोध बढ़ने पर स्टॉक मिलान के लिए बिक्री पर रोक
'सभी बेड फुल थे'
इस मामले में मेडिकल कॉलेज अधीक्षक आशुतोष चौरसी ने कहा कि मरीज रात करीब 3 बजे रेफर होकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। उस समय मेडिकल कॉलेज के सभी बेड फुल थे। डॉक्टरों ने मरीज को प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। अब आरोपों की जांच में सच्चाई सामने आएगी।