Shivraj Singh Chouhan Statement: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल (Ashish Usha Agarwal) ने कांग्रेस (Congress) और INDI गठबंधन (INDIA Alliance) पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस से उम्मीद थी कि वह अपनी गलतियों पर मंथन करेगी और जनता से संवाद करेगी, लेकिन पार्टी अब भी पुराने तरीके से ही राजनीति कर रही है।
#WATCH केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'इन्होंने 2 से लेकर 8 अक्टूबर तक का एक कार्यक्रम घोषित किया है "लोकतंत्र बचाओ" मार्च तो ये लोकतंत्र बचाओ नहीं,यह बल्कि "परिवार बचाओ" मार्च है। लेकिन लोगों ने तय कर लिया है कि अब परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। राहुल गांधी ने बंगाल… pic.twitter.com/vQYJxG7TgM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2026
शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय भ्रम फैलाने और संस्थाओं पर सवाल उठाने का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि उन्हें अपनी राजनीतिक रणनीति पर विचार करना चाहिए।
INDI गठबंधन की बैठक को लेकर भी शिवराज ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि बैठक से पहले ही गठबंधन में मतभेद नजर आने लगे हैं।
उन्होंने यूपी, तमिलनाडु और अन्य राज्यों के नेताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए और दावा किया कि गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच एकजुटता की कमी दिखाई दे रही है।
LIVE : आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी के साथ प्रेस वार्ता में सहभागिता... @SudhanshuTrivedhttps://t.co/onKGAsbnFX
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) September 30, 2026
INDI गठबंधन में राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं- शिवराज
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि INDI गठबंधन राहुल गांधी को नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के अंदर भी नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी को पहले अपने भीतर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है।
जनता अब परिवारवाद की राजनीति स्वीकार नहीं करेगी
कांग्रेस के प्रस्तावित "लोकतंत्र बचाओ" मार्च पर भी शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे "परिवार बचाओ मार्च" बताते हुए कहा कि जनता अब परिवारवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।
स्पष्ट विजन नहीं, चुनाव से पहले तलाश रहे हार का कारण
शिवराज सिंह चौहान ने INDI गठबंधन की बैठक के नतीजों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास स्पष्ट विजन नहीं है और वह चुनाव से पहले ही हार के कारण तलाश रहा है।
हालांकि कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी मुद्दों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर अपने अलग-अलग आरोप और पक्ष रखते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rabi Crops MSP Hike: गेहूं समेत 6 रबी फसलों का MSP बढ़ा, कुसुम में सबसे ज्यादा 675 रुपए का इजाफा