अंबाला में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर SHO कर्मवीर सिंह को पुलिस सेवा के लिए सांसद रेखा शर्मा ने सम्मानित किया था।

कुरुक्षेत्र के रामगढ़ रोड गांव के रहने वाले नग्गल थाने (अंबाला) के SHO, सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह (50) को इतनी नजदीक से गोली चली कि उनके सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई। हालत यह थी कि अस्पताल में करवाए गए एक्स-रे में भी गोली नहीं मिली। आज (रविवार को

.

इसी साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर उन्हें पुलिस सेवा के लिए सम्मानित किया गया था। पुलिस को सर्विस रिवॉल्वर की सफाई के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चलने की आशंका है। लेकिन मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद सिविल अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस।

घटना के बाद सिविल अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस।

रिवॉल्वर की सफाई की हुई बात

SP अंबाला अजीत सिंह शेखावत के मुताबिक, शनिवार सुबह ही SHO कर्मवीर ने थाने के मुंशी से अपनी सरकारी रिवॉल्वर की सफाई करने को लेकर बात की थी। इसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। पुलिस ने इसे हादसा ही मानकर अभी जांच बंद नहीं की है, बल्कि हर संभावना को ध्यान में रखकर जांच करेगी।

सीने को चीरकर निकली गोली

डॉक्टरों के मुताबिक, घटना के बाद कर्मवीर सिंह को नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर लाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनकी जांच की। उनकी छाती का एक्स-रे भी कराया गया, लेकिन शरीर के अंदर गोली नहीं मिली। गोली बेहद करीब से चली थी और सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई।

घटनास्थल से नहीं मिला कुछ संदिग्ध

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की जांच की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल इकट्‌ठा किए। लेकिन वहां से कोई भी संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। अब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही साफ सकेगा कि गोली किन हालात में चली।

SHO कर्मवीर सिंह की मौत पर विलाप करते उनके परिवार के लोग।

SHO कर्मवीर सिंह की मौत पर विलाप करते उनके परिवार के लोग।

आज डॉक्टरों का बोर्ड करेगा शव का पोस्टमॉर्टम।

आज डॉक्टरों का बोर्ड करेगा शव का पोस्टमॉर्टम।

आज मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमॉर्टम

SHO कर्मवीर के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज (रविवार को) फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों के बोर्ड की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम में गोली के लगने और बाहर निकलने, घाव की जगह और अन्य चीजों की जांच की जाएगी। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से जुटाए गए सैंपल के साथ इनको मिलाकर देखेगी।

दो साल से संभाल रहे थे नग्गल थाना

कर्मवीर सिंह 25 नवंबर 1998 में बतौर सिपाही हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। करीब 28 साल की सर्विस में उन्होंने अलग-अलग पोस्ट पर काम किया और पदोन्नति लेकर सब इंस्पेक्टर बने थे। उनकी सर्विस का ज्यादा टाइम अंबाला जिले में ही रहा। वे पिछले करीब 2 साल से नग्गल थाना संभाल रहे थे।

अंबाला के नग्गल थाने के SHO कर्मवीर सिंह कुरुक्षेत्र के पिहोवा के रामगढ़ रोड गांव के रहने वाले थे। (फाइल फोटो)

अंबाला के नग्गल थाने के SHO कर्मवीर सिंह कुरुक्षेत्र के पिहोवा के रामगढ़ रोड गांव के रहने वाले थे। (फाइल फोटो)

15 अगस्त को मिला सम्मान

SHO कर्मवीर सिंह को 26 जनवरी को उन्हें प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र दिया गया था। कुछ ही दिन पहले सम्मानित हुए कर्मवीर की अचानक मौत बेहद उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा है। वे तीन भाई और दो बहनों में से एक थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा बेटा और बेटी हैं।

बेटी कनाडा में शादीशुदा

उनका बेटे सागर की अभी शादी नहीं हुई है, जबकि बेटी रवीना शादीशुदा है। करीब डेढ़ साल पहले ही कर्मवीर ने अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी। शादी के बाद बेटी कनाडा चली गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी उनसे मिलने के लिए अपने मायके आई थी।