शोले फिल्म के डाकू गब्बर सिंह यानी अभिनेता अमजद खान के भाई सुपरस्टार बनने के लिए तरसते रहे थे। ...और पढ़ें

अमजद खान के भाई (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
शोले में गब्बर सिंह बने थे अमजद खान
छोटे भाई ने एक्टिंग में आजमाई किस्मत
इन मूवीज में नजर आए थे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोले फिल्म में डाकू गब्बर सिंह की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अमजद खान को भला कौन भूल सकता है। अमजद के अलावा उनके छोटे भाई (Amjad Khan Brother) थे, जो सिनेमा में बतौर कलाकार एक्टिव रहे, लेकिन अपने बड़े भाई की तरह शोहरत हासिल करने के लिए वह हमेशा तरसते रहे।
हालांकि, उन्होंने कई यादगार फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन कभी भी सुपरस्टार नहीं बन पाए। आइए जानते हैं कि अमजद खान के वह भाई कौन थे और कौन-कौन सी मूवीज में नजर आए थे।
अमजद खान के छोटे भाई
वेटरन एक्टर रहे अमजद खान का जन्म विभाजन से पहले 12 नवंबर 1940 को पेशावर (अब पाकिस्तान का शहर) में हुआ था। उनके पिता मशहूर अभिनेता जयंत थे। अभिनय के माहौल में पले-बढ़े अमजद के दो छोटे भाई भी थे, जिनमें एक का नाम इम्तियाज खान (Imtiaz Khan) और दूसरे का नाम इनायत खान था।
यह भी पढ़ें- 'शोले' के डायरेक्टर ने बनाई थी शाह रुख-रवीना की ये फ्लॉप फिल्म, 31 साल बाद भी कानों में रस घोलते हैं इसके गाने
-1785662102981.jpg)
इन दोनों में से एक पेशेवर एक्टर के तौर पर इम्तियाज खान ने सिनेमा में लंबी पारी खेली थी। चूंकि पारिवार पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में था, तो इसी आधार पर इम्तियाज खान ने भी बॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया।

बतौर अभिनेता इम्तियाज खान ने अपने एक्टिंग करियर में 20 से अधिक फिल्मों में काम किया। जिनमें से चुनिंदा मूवीज के नाम इस प्रकार थे-
यादों की बारात
धर्मात्मा
डाक बंगला
दयावन
महा बदमाश
इस तरह की कई मूवीज में इम्तियाज खान ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वह कभी वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जो उनके पिता और बड़े भाई अमजद खान ने हासिल किया था। इस तरह से इम्तियाज सिनेमा में महज एक फ्लॉप एक्टर बनकर रह गए थे।
6 साल पहले हुआ था निधन
एक्टिंग करियर फ्लॉप होने के बाद इम्तियाज खान का जीवन गुमनामी के साये में बिता और जीवन के अंतिम समय में वह काफी परेशान भी रहने लगे थे। 15 मार्च 2020 को 77 साल की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते इम्तियाज खान का निधन हो गया था और वह इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले गए थे।