Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 11 सितंबर को स्वाति नक्षत्र में करेंगे गोचर, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2026Image Credit source: magnific

Venus Transit 2026: पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 सितंबर 2026 को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम, धन, सौंदर्य और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है. वहीं स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि तुला है. ऐसे में शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. खासतौर पर कन्या, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ, नौकरी और करियर से जुड़े नए अवसर लेकर आ सकता है. इस दौरान कुछ लोगों की लंबे समय से अटकी योजनाएं भी आगे बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 11 सितंबर को किस समय होने वाला है, और वे कब तक इस नक्षत्र में रहने वाले हैं.

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 सितंबर 2026, शुक्रवार की रात 11 बजकर 19 मिनट पर शुक्र ग्रह स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र इस नक्षत्र में करीब डेढ़ महीने तक रहने वाले हैं. इसके बाद 24 अक्टूबर 2026 को शुक्र दोबारा चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

स्वाति नक्षत्र की क्या है खासियत?

आकाश मंडल में कुल 27 नक्षत्र माने गए हैं और स्वाति इनमें 15वां नक्षत्र है. स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जबकि इसकी राशि तुला मानी जाती है. तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं. इस वजह से शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाना ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. अब जानते हैं किन राशियों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस दौरान आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है.अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो उसके आगे बढ़ने की उम्मीद बन सकती है. कारोबार से जुड़े जातकों को भी नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर भूमिका मिलने के योग बन सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत मिल सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भी शुक्र के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश का शुभ प्रभाव पड़ सकता है. इस दौरान जीवन में कुछ ऐसे अवसर सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाएं. कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं. रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद मिल सकती है. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में नए विकल्प सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सितंबर में इस दिन बन रहा है पुष्य नक्षत्र का अद्भुत संयोग, नोट कर लें तारीख

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान

वरुण चौहान

इलेक्‍ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

google button