Shukra Gochar 2026: सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह का 2 सितंबर को राशि परिवर्तन हो रहा है. इस गोचर से राशियों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है. कई राशियों को इससे सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं.

Published byNamrata Mohanty

Shukra Gochar 2026: सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह का 2 सितंबर को राशि परिवर्तन हो रहा है. इस गोचर से राशियों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है. कई राशियों को इससे सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Shukra Gochar 2026

Shukra Gochar 2026 Photograph: (ai generated)

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह का 2 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रेवश होने वाला है. इस गोचर के चलते कई राशियों के प्रेम जीवन और आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है. पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल हो सकती है. रोजमर्रा का जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. इससे कुछा राशियों को अपने जीवन में दिक्कतों और मुश्किलों का सामना करना होगा. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा कहते हैं कि शुक्र अपनी स्वराशि में गोचर करेंगे, जिसके प्रभाव से राशिचक्र की 3 राशियों के लिए समय पक्ष में नहीं होगा. इन लोगों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत भी है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

शुक्र गोचर का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव?

1.वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र के गोचर से आपके छठे भाव में प्रभाव पड़ेगा. यह भाव शत्रुओं और रोगों का का कारक भाव माना जाता है. ऐसे में शुक्र गोचर के चलते इनकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसलिए, सेहत का खास ख्याल रखें. उधार का लेन-देन आपको भारी पड़ सकता है. कारोबारियों के हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है, जो आपको भारी निराशा देने वाला है. इन लोगों की लव लाइफ 
में भी दिक्कते आएंगी. प्रेम जीवन में तनाव की वजह कोई तीसरा शख्स हो सकता है. आपको यह सलाह दी जाती है रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाने के लिए किसी तीसरे की बात को सुनकर पार्टनर के लिए कोई राय न बनाएं. 

उपाय- इस राशि के लोगों को उपाय है कि ये लोग सफेद पदार्थों जैसे दूध, चावल आदि का दान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज प्रतिपदा तिथि के दिन शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें संपूर्ण पंचांग

2.सिंह राशि (Leo)

आपके लिए भी शुक्र का गोचर थोड़ा परेशानियों वाला साबित होगा. इन लोगों को निवेश करने से बचना चाहिए. अगर इन लोगों को निवेश करना है तो किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही करें. घर के किसी कीमती सामान के खराब होने की पूरी संभावना बनी हुई है. इससे आपकी आमदनी पर असर होगा और आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. गलत संगति से बचना आवश्यक होगा वरना पैसों के साथ-साथ समय भी बर्बाद हो सकता है. लवलाइफ में इगो क्लैश होगा, जिससे रिश्ते के बीच अहम आ सकता है. 

उपाय- इन लोगों को शुक्रवार के दिन शुक्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए. शुक्र के मंत्र है- ऊं शुं शुक्राय नम:, ऊं द्रां द्रें द्रीं सह शुक्राय नम:.

3.वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर त्रिक भाव से निकलकर द्वादश भाव में होगा. शुक्र गोचर के चलते इन्हें अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सावधानी बरतनी होगी क्योंकि शुक्र आपके हानि के भाव में रहेंगे. आपको बेवजह की चीजों पर धन खर्च नहीं करना चाहिए इसलिए सही बजट बनाकर चलें. पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक होगी. सामाजिक स्तर पर भी इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी. 

उपाय- उपाय के तौर पर वृश्चिक राशि वाले लोगों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)